- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
घर से क्षुब्ध होकर निकले बच्चे को डायल 100 ने पहुंचाया घर
इंदौर. पिता की डांट से क्षुब्ध हो घर से निकले 10 वर्षीय बालक को डायल-100 सेवा नें समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द किया.
जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना राजेन्द्र नगर के अंतर्गत एक बच्चा मिला है जो रात से ऑटो स्टैंड पर बैठा हुआ है.
राज्यस्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम इंदौर एवं थाना राजेन्द्र नगर को सूचित करते हुए जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही क्र.11 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया.
डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ प्रधान आरक्षक मुनेश्वर सिंह भदौरिया और पायलेट सोनू डोडिया द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्चे को अपने संरक्षण मे लेकर समझा-बुझाकर थाने लाया गया.
थाना पुलिस द्वारा बच्चे के माता-पिता को बुलाकर एवं उन्हें समझाईस देकर बच्चे को उनके सुपुर्द किया गया. एफ.आर.व्ही. स्टाफ द्वारा बताया बच्चा जिसकी उम्र 10 वर्ष है जो पिता की डांट से रात को घर से बाहर चला गया जिसकी गुम होने की रिपोर्ट थाना एम.आई.जी. मे दर्ज थी.


