- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
वर्दी में कमियां मिलने पर लगाई फटकार
पुलिस की समस्याओं व सुझाव से रूबरू हुए आईजी
इंदौर. पुलिस की कार्यप्रणाली में और कसावट लाने, उसमें कुछ कमियों हो तो उनमें सुधार करवाने तथा उन्हें और बेहतर करने के उद्देश्य से समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस इकाईयों का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है. इसी के तहत मंगलवार को पुलिस महानिरिक्षक इंदौर जोन योगेश देशमुख, जिला पुलिस बल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने वार्षिक निरीक्षण के लिए डीआरपी लाइन इंदौर पहुंचे.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की पुलिस व्यवस्थाओं को देखा, जिसके तहत एमटी के वाहनों का निरीक्षण किया और जानकारी ली. इसमें कुछ पुलिसकर्मियों के कार्यों में कमियां पाए जाने पर संबंधित को फटकार भी लगाई, वहीं जिन्होंने अच्छा कार्य किया उन्हें इनाम भी दिया गया. उन्होनें उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी व टर्न आउट को भी देखा, अच्छी वेशभूषा वाले पुलिसकर्मी की प्रशंसा की वहीं जिनमें कुछ कमियां पाई उन्हें हिदायत देकर फटकार भी लगाई.
इस अवसर पर इंदौर पुलिस के वेलफेयर के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत बनाई गई एनजीओ मैस एवं बच्चों के लिए बनाए गए गार्डन का उद्घाटन भी आईजी इंदौर द्वारा किया गया, जिसका नाम इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा स्व. निरीक्षक देवेंद्र चंद्रवंशी के नाम पर रखा गया है. इस दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं एवं सुझावों से रूबरू होने के लिए, डीआरपी लाईन में पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया.
इस पुलिस सम्मेलन में पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख की विशेष उपस्थिति में पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस अधीक्षक पूर्व विजय खत्री, पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेश चंद्र जैन, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में इंदौर पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण सम्मिलित हुए.
अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं

उक्त सम्मेलन में खुलकर पुलिस कर्मियों ने अपनी समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा, जिसमें मुख्य रूप से पुलिस के वेलफेयर से संबंधित पुलिस के आवासों में पानी आदि की समुचित व्यवस्था, पुलिस परिवार के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग, पुलिस प्रमोशन आदि संबंधित विषयों की समस्याओं को बताया। जिस पर आईंजी द्वारा तत्समय ही उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया.
मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें
इस अवसर पर आईजी द्वारा ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ऐसी सर्विस में है कि हमें हर समय किसी पीडि़त की सहायता करने का मौका मिलता है. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी सबसे पहले पुलिस के पास ही आते हैं, इसलिए हमें अपनी ड्यूटी के द्वारा लोगों की सुरक्षा व किसी भी अप्रिय स्थिति में उनकी मदद हेतु हमेशा तत्पर रहना चाहिए.
अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बेशक हम सख्त हो लेकिन जनसामान्य से हमारा व्यवहार संयमित एवं न्यायोचित हो यह हमेशा ध्यान रखें. हमें ऐसी कार्यप्रणाली एवं व्यवहार प्रदर्शित करना चाहिए कि जनता में ये विश्वास पैदा हो कि वह किसी भी संकट, परेशानी एवं अप्रिय स्थिति में पुलिस को ही अपना दोस्त समझे. कार्यक्रम में डीआईजी ने भी संबोधित किया. संचालन अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन- 2 प्रशांत चौबे द्वारा किया गया।


