- हियरज़ैप ने एम्प्लीफॉन इंडिया का किया अधिग्रहण, भारत के संगठित श्रवण स्वास्थ्य-सेवा क्षेत्र में एक प्रमुख शक्ति का उदय
- गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने ईबीजी ग्रुप के इंटीग्रेटेड वेलनेस सेंटर की नींव रखी
- वर्ल्ड फोकलोर डे: Arunabh Kumar और एकता कपूर के भारतीय मंदिरों और लोककथाओं के साझा प्रेम से बनी ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’
- नाचने के लिए तैयार हो जाइए! ‘प्रेम कीटाणु’ के निर्माताओं ने ‘अंडी बंडी’ के लिए ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथ, लेकर आए युवाओं के जोश और जश्न से भरा गाना!
- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
दो बदमाशों के मकानों को किया ध्वस्त
नगर निगम और प्रशासन ने द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में की कार्रवाई
इंदौर. गुंडे और माफियाओं के खिलाफ नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन का अभियान मंगलवार को फिर शुरू हुआ. नगर निगम ने द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में दो अपराधियों रघुवीर सिकलीगर और बबलू पंक्चर के मकानों को ध्वस्त किया. कार्रवाई का महिलाओं ने विरोध किया. मकान के दस्तावेज़ भी दिखाए कि यह मकान रघुवीर का नहीं है. लेकिन टीम ने उनका मकान ध्वस्त कर दिया.
मंगलवार को नगर निगम की रिमूवल टीम सुबह 100 से ज्यादा दल-बल और जेसीबी, पोकलेन मशीन लेकर रघुवीर के मकान को ध्वस्त करने द्वारिकापुरी के आकाश नगर पहुंची. जैसे ही, टीम ने कार्रवाई शुरू की, बड़ी संख्या में परिवार की महिलाएं विरोध में आगे आ गईं. हाथों में मकान के दस्तावेज लिए वे कहती रहीं कि यह मकान रघुवीर का नहीं है. चाहे तो कागजात देख लो जब उनकी किसी ने नहीं सुनी और कार्रवाई की गई.
इसके साथ द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ही एक अन्य गुंडे बबलू उर्फ राकेश मोची के मकान पर रिमूवल की कार्रवाई की गई. इस दौरान यहां पर महिलाओं ने हंगामा भी किया. कार्रवाई के दौरान पड़ोस के मकान में भी नुकसान पहुंचा. जिसे कि निगम अधिकारियों ने ठीक करवाने की बात कही.
निगम अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र में दो अपराधियों रघुवीर सिकलीगर और बबलू पंक्चर के मकान तोड़े गए हैं. पहले टीम ने रघु के घर से सामान बाहर निकाला और फिर जेसीबी ने दीवार पर पंजा मारा. विरोध के बीच करीब डेढ़ घंटे की कार्रवाई के बाद निगम ने तीन मंजिला मकान जमींदोज कर दिया.
बताया जा रहा है कि रघुवीर के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं. उसने यहां सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया था। कार्रवाई के दौरान तीन थानों का बल मौके पर मौजूद रहा. उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 15 बड़े गुंडे और माफियाओं की लिस्ट बनाई है.


