- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
एनसीसी कैडेट्स को बताई संविधान की बारिकिंया
आईपीएस एकेडमी में वेबीनार का आयोजन
इन्दौर। आईपीएस एकेडमी में एनसीसी कैेडेट्स के लिए वेबीनार का आयोजन किया गया। एम पी गर्ल्स बटालियन द्वार एन सी सी कैडेट्स के लिए आयोजित वेबिनार में उन्हे संवैधानिक ष्षक्तियों के बारे में बताया गया।
लेफ्टिनेंट प्रीती रतोला (आई.पी.एस अकेडमी) ने बताया कि इस वेबीनार के मुख्य अतिथी एडवोकेट श्री पंकज वाधवानी थे। जिन्होने एन सी सी कैडेट्स को हमारे संविधान के बारे मे बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई।
उन्होेंने बताया कि भारतीय संविधान में एक आम आदमी को कई सारी शक्तियां दी गई है लेकिन जानकारी के आभाव में लोग इन ष्षक्तियों का उपयोग नहीं कर पाते है। वर्तमान परिवेष में लोगों को चाहिए की उन्हे कानून के बारे में जानकारी हो। यही वो ताकत है जो रोजमर्रा के जीवन में आने वाली अडचनो से मुकाबला करने मे मदद कर सकती है।
इस दौरान श्री वाधवानी ने संविधान निर्माण में डॉ बी.आर अम्बेडकर जी भूमिका के बारे में भी बताया। प्रारंभ में मुख्य अतिथी का स्वागत लेफ्टिनेंट प्रीती रतोला ने किया । इस वेबिनार में अलग-अलग महाविद्यालय के 100 से अधिक कैडेट्स उपस्थित रहे व उनके ए.एन.ओ भी उपस्थित रहे। अंत एक बहुत ही धन्यवाद प्रस्ताव के साथ इस वेबिनार का समापन हुआ।


