- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
खाताबूक का पगारखाता ऐप स्टोरकीपर को स्टाफ अटेंडेंस और वेतन को फ़ोन पर मैनेज करने में मदद करता है
ये मोबाइल-फर्स्ट ऐप, मर्चेंट द्वारा किए जाने वाले कई तरह के स्टाफ़ मैनेजमेंट ऑपरेशन को आसान बनाने के लिए 13 भाषाओं में उपलब्ध है।
2 दिसंबर 2020. भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते फिनटेक स्टार्ट-अप, खाताबूक ने, एक नया कर्मचारी मैनेजमेंट प्लेटफार्म, पगारखाता (Pagarkhata)ऐप लॉन्च किया है। एप्लिकेशन मासिक/प्रति घंटा वेतन, उपस्थिति/अवकाश, सैलरी स्लिप, सैलरी कैलकुलेशन, भुगतान, इत्यादि जैसे कार्यबल से संबंधित कार्यों को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने में मदद करता है।
पगारखाता ऐप 13 भाषाओं में उपलब्ध उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस से लैस है, जो भाषाई पृष्ठभूमि के कारोबार मालिकों के लिए परेशानी मुक्त पहुँच को सक्षम बनाता है। यह एप्लिकेशन वर्तमान में एंड्रॉयड उपकरणों के लिए उपलब्ध है।सैलरी मैनेजमेंट और अटेंडेंस ट्रैकिंग की सुविधा के साथ पगारखाता, खाताबूक ऐप की सबसे ज़रूरी सुविधा फाइनेंशियल मैनेजमेंट कैपबिलटी का ही एक्सटेंशन है। खाताबूक ऐप के यूज़र बेस ने अभी से ही पगारखाता ऐप को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
पगारखाता ऐप के साथ बिज़नेस, स्टाफ़ रिकॉर्ड को मैनेज और मेन्टेन करने, व्यक्तिगत स्टाफ़ के पेमेंट साइकिल में तेज़ी लाने, मतभेद को कम करने, वेतन के कैलकुलेशन में मानवीय गलतियों को खत्म करने, डिजिटली सैलरी का पेमेंट करने और स्टाफ मैनेजमेंट से संबंधित इसी तरह के और भी कई कामों को आसान बनाने में लगने वाले समय की बचत कर सकते हैं। इस ऐप का उद्देश्य, रोज़ाना के ऑपरेशन को व्यवस्थित करके और प्रॉडक्टिव ऑउटपुट पर एक पॉज़िटिव असर डालकर, भारत में MSME इकोसिस्टम बनाना है।
खाताबूक के सह-संस्थापक, और सीईओ, रवीश नरेश, ने इसके लॉन्च के अवसर पर कहा कि – “भारत के MSMEs को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए पगारखाता हमारे मिशन की ओर बढ़ाया गया एक कदम है। स्टाफ़ मैनेजमेंट प्लेटफार्म डिजिटल दुनिया के लिए एक नई अवधारणा नहीं है। लेकिन अब तक, इस तरह के प्लेटफॉर्म केवल संगठित व्यवसायों और कॉर्पोरेट्स की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
छोटे किराना स्टोर, सैलून, बिजली की दुकानों जैसे अन्य कई व्यापारियों को भी अपने कार्यबल प्रबंधन के लिए डिजिटल समाधान की आवश्यकता है। पगारखाता ऐप, मोबाइल-फर्स्ट अप्रोच और इस सेगमेंट के लिए खासतौर से डिज़ाइन किये गए आसान यूज़र इंटरफ़ेस के साथ, MSME वर्कफोर्स मैनेजमेंट की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एक डिजिटल सॉल्यूशन है।”
पगारखाता ऐप के साथ शुरुआत करना बेहद आसान है:
- ऐप डाउनलोड करें
- अपना व्यक्तिगत और व्यावसायिक विवरण दर्ज करें
- अपने कर्मचारियों का विवरण दर्ज करें और फोन पर कर्मचारियों के डिजिटल प्रबंधन के साथ शुरू करें


