- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
एयरटेल ने डिजिटल धोखाधड़ी का मुकाबला करने के लिए बैंकों, एनपीसीआई, आरबीआई को लिखा पत्र
नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने के लिए 40 से अधिक बैंकों के साथ-साथ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) से संपर्क किया है।
एयरटेल ने इसके लिए घनिष्ठ सहयोग और एकीकृत मोर्चा बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिसमें ज्ञात धोखाधड़ी वाले वित्तीय डोमेन के भंडार पर खुफिया जानकारी साझा करना शामिल है।
एयरटेल ने एनपीसीआई से संपर्क किया है, और डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने के लिए बहुस्तरीय रक्षा बनाने के लिए ‘करीबी सहयोग’ का प्रस्ताव दिया है।
सूत्रों ने बताया कि सुनील मित्तल की अगुआई वाली इस दूरसंचार कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी और अन्य प्रमुख बैंकों के साथ भी इसी तरह की पहल की है।
कंपनी ने धोखाधड़ी वाले ज्ञात वित्तीय डोमेन का संग्रह बनाने के लिए ‘सहयोग’ के लिए आरबीआई से भी संपर्क किया है।
पीटीआई-भाषा को मिले पत्र के अनुसार, एयरटेल ने नियामकीय परामर्श का भी समर्थन किया है, और आरबीआई को ऐसे ढांचे के निर्माण में अपना समर्थन देने की पेशकश की है जो ओटीटी मंचों को उपभोक्ता सुरक्षा के लिए, विशेष रूप से वित्तीय संचार के संदर्भ में जवाबदेह ठहराते हैं।


