- हर कमर दर्द को मस्कुलर न समझें, पेशाब-मल का कंट्रोल बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- आमिर, ऋतिक समेत कई बड़े नाम प्रोड्यूसर्स गिल्ड काउंसिल में शामिल, शिबाशिष सरकार लगातार पांचवीं बार बने प्रेसिडेंट
- ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना नया अंदाज़, ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ से करेंगे हिंदी फीचर फिल्म में डेब्यू
- Sidharth Malhotra Starrer The Vvaan Opens Well at the Box Office, Stands Tall Amid Avengers: Endgame Re-run and Paradise
- आईएसए मैराथन 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की ताकत
65 स्टार्टअप्स को मिली ऑन-द-स्पॉट फंडिंग, 125 को मिले EOI
टाइफून 2025’ का ऐतिहासिक समापन
सफायर एफएमसीजी को 2.5 करोड़, कैनवास एलएलसी को 1.5 करोड़ और इंदौर के ‘कार्बन इरेज़’ को 25 लाख की फंडिंग
इंदौर, 08 जून 2025: रेनेसां यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित मेगा स्टार्टअप इन्वेस्टर समिट ‘टाइफून 2025’ ने रविवार को सफलता का नया इतिहास रचते हुए समापन किया। यह आयोजन देश और विदेश के निवेशकों व इनोवेटर्स के लिए एक परिवर्तनकारी मंच बनकर उभरा। इस दो-दिवसीय समिट में 450 से अधिक स्टार्टअप्स ने पिचिंग प्रस्तुत की, जिनमें से 65 स्टार्टअप्स को ऑन-द-स्पॉट फंडिंग और 125 स्टार्टअप्स को एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) प्राप्त हुए।
जिन तीन प्रमुख व्यवसायों को निवेशकों का भरोसा और पैसे मिले, वे हैं – सफायर एफएमसीजी (फूड प्रोडक्ट प्रोसेसिंग): ₹2.5 करोड़, कैनवास एलएलसी (फैब्रिकेशन प्रोडक्शन): ₹1.5 करोड़ और कार्बन इरेज़, ₹25 लाख। इन निवेशों ने इंदौर को स्टार्टअप इनोवेशन के राष्ट्रीय और वैश्विक मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित किया।
कार्यक्रम में यूएसए, यूके, यूरोप, सिंगापुर, दुबई सहित विभिन्न देशों से 250 से अधिक वेंचर कैपिटलिस्ट्स, एंजेल इन्वेस्टर्स और कॉर्पोरेट लीडर्स उपस्थित हुए। शारजाह और रास अल खैमा की रॉयल फैमिली से शेखा मे सूद अल कासिमी, शेखा आयशा अल कासिमी और लीड एडवेंचर्स के निदेशक – मोहम्मद अलबन्ना की उपस्थिति विशेष रही।

सीए स्वप्निल कोठारी, चांसलर, रेनेसां यूनिवर्सिटी ने कहा “यह इवेंट भविष्य के निर्माण की नींव है। हर व्यक्ति को जीवन में एक बार उद्यम शुरू करना चाहिए — यह न केवल आत्मनिर्भरता का रास्ता है, बल्कि देश के विकास में भागीदारी का माध्यम भी। इंदौर के स्टार्टअप्स में जो जुनून और नवाचार है, वह उन्हें वैश्विक सफलता की ओर ले जाएगा। यह फंडिंग का मंच तो है ही साथ ही मेंटरशिप, नेटवर्किंग और दीर्घकालिक इन्क्यूबेशन का प्लेटफॉर्म है। युवाओं की निर्णायक भूमिका आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्पष्ट है, और ‘टाइफून’ उसका सशक्त आधार बनेगा।”
श्री राजेन्द्र शुक्ल, उपमुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश ने कहा – “टाइफून जैसे आयोजन इंदौर को भारत का इनोवेशन हब बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं। यह आयोजन युवाओं की ऊर्जा, दृष्टि और संभावनाओं को निवेशकों से जोड़ने वाला सेतु है। मैं रेनेसां यूनिवर्सिटी के इस आयोजन टाइफून के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूँ।
‘टाइफून’ की सबसे उल्लेखनीय बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रतिभागी से कोई शुल्क नहीं लिया गया। यह मंच हर आर्थिक पृष्ठभूमि के नवाचारियों को समान अवसर प्रदान करने की दृष्टि से विकसित किया गया।
इस आयोजन को TiE, IMA, Round Table, YI, ICAI, Valley Next Venture, Niraga, JITO जैसे प्रतिष्ठित संगठनों का सहयोग प्राप्त हुआ। रेनेसां यूनिवर्सिटी अब चयनित स्टार्टअप्स को लंबी अवधि की मेंटरशिप, इन्क्यूबेशन और वैश्विक नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान करेगी।


