- ‘रॉयल एंड रस्टिक’ फूड फेस्टिवल: इंदौर में मिल रहा है देशभर के शाही और देसी स्वादों का अनुभव
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल में एक 10 वर्षीय बच्ची की रेयर ब्रेन वैस्कुलर सर्जरी सफल हुई
- फीनिक्स सिटाडेल मॉल में ‘सिम्फनी ऑफ स्ट्रेंथ’ के साथ नारी शक्ति का भव्य उत्सव
- राजा शिवाजी का दमदार फर्स्ट लुक टीजर ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ होगा रिलीज, दर्शक इसे एक्सक्लूसिवली सिर्फ सिनेमाघरों में देखेंगे
- B Praak, Darshan Raval to AP Dhillon: Singers Who Spotlight Love & Loss through Heartbreak Songs
करन खंडेलवाल अब रश्मि शर्मा की ‘रंजू की बेटियां’ में दिखेंगे
मुंबई. हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि भारत का प्रमुख जनरल एंटरटेनमेंट चैनल दंगल टीवी जल्द ही रश्मि शर्मा की रंजू की बेटियां लॉन्च करने जा रहा है। इस शो से रीना कपूर की टेलीविजन में वापसी होगी और दीपशिका नागपाल और अयूब खान भी इस शो के पात्र होंगे।
अब करन खंडेलवाल भी इस शो में दिखाई देंगे। वह एक प्रमुख पात्र निभाएंगे और उन्हें दीपिका नागपाल के बेटे के रूप में देखा जाएगा। अपनी उत्साह को साझा करते हुए, करन कहते हैं, “लकी, मेरा किरदार, शाही परिवार से है और एक अमीर बिगड़ैल लड़का है।
वह बहुत ही जिद्दी है और मेरे ऑफ स्क्रीन चरित्र के विपरीत है। इसलिए, मैं इसे एक चुनौती की तरह ले रहा हूं। यह कहानी अपने आप में बहुत ही दिलकश है। और मैं में उद्योग के कुछ बहुत सम्मानित अभिनेताओं के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। ”
यह शो रंजू (रीना कपूर) और उसकी चार बेटियों की कहानी है। इस शो की शूटिंग चार दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। निर्माता शुरुआती कुछ एपिसोड को एक बाहरी स्थान पर शूट करने की योजना बना रहे हैं और बाकी चीज़े अभी तय हो रही हे।


