- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
कारगिल विजयदिवस की वर्षगांठ पर स्काउट ने शहीदों को सलामी दी
स्काउट ने शहीदों को सलामी दी
इंदौर. जीते है हम शान से सैनिकों के बलिदान से, कारगिल के वीर जवान-तुझे सलाम तुझे सलाम, प्रेम से बोलो मीठी बोली-सीमाओं पर बंद हो बम और गोली, भारतीय सेना जिंदाबाद जिंदाबाद जैसे ओजस्वी नारे लगाते हुए शहीद स्मारक 15वीं बटालियन पर महाराणा प्रताप स्काउट्स व जिनेश्वर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कारगिल विजयदिवस की 19वीं वर्षगांठ पर शहीदों को सलामी देने पहूंचे।
स्काउट्स के हाथों में देश के क्रांतिकारी व महापुरूषों के चित्र के साथ पुष्पचक्र व नारे लिखि तख्तियां थी। कारगिल युद्ध के समय सैनिकों को अपनी सेवाएं देकर आए स्काउट के भंवरलाल बोहरे, संजय सेकेंडरी स्कूल के श्री दिलीप मेेहता , श्रीमती गीता शुक्ला के साथ ही 15वीं बटालियन के कंपनी कमांडर श्री रेवा सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्ििात रहकर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कंपनी कमांडर रेवा सिंह तोमर, दिलीप मेहता , भंवर लाल बोहरे ने विचवार रखते हुए कहा कि देश के लिए पूरा जीवन न्योछावर कर देने वाले सेना के इन बहादुर सिपाहियों को याद करना हर भारतीय का कर्तव्य है आज आवश्यकता है वतन के प्रति मर मिटने का जज्बा लेकर जीने की हमे स्वार्थ के लिए नही पुरूषार्थ के लिए जीना होगा तभी प्रति मर मिटने का जज्बा लेकर जीने की हमे स्वार्थ के लिए नही पुरूषार्थ के लिए जीना होगा तभी इनकी शहादत को सही मायने में याद कर पांएगे।


