- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
एस एस राजमौली अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन को सुपरहीरो के रूप में करना चाहते थे प्रदर्शित!
एस एस राजामौली की पैन-इंडिया फिल्म आरआरआर के प्रति उत्साह अपने चरम पर है। यह फिल्म 10 भाषाओं में रिलीज होगी और इसकी रिलीज तारीख की घोषणा के बाद से अब तक केवल 5 भाषाओं के थिएट्रिकल राइट्स के लिए 348 करोड़ से अधिक के ऑफर दर्ज किए गए हैं। इसकी स्टोरी लाइन से लेकर इसके तारकीय कलाकारों तक, हर कोई इस मैग्नम ओपस प्रॉजेक्ट के बारे में बात कर रहा है।
एक नई दिशा लेते हुए, शहीद दिवस पर राजामौली विशिष्ट विद्रोह और संघर्ष के दौर में नायकों को एक स्मारक के रूप में चित्रित करने की इच्छा रखते है, जो उन्हें वास्तविक काल्पनिक सुपरहीरो के रूप में प्रदर्शित करता है। “मैं पूरी तरह से एक नए ब्रश के साथ कैनवास को चित्रित करना चाहता हूं ताकि मैं जिस ब्रह्मांड को बनाऊं उसमें वीरता, ऊर्जा और धैर्य हो,”उन्होंने अपनी सोच समझाते हुए कहा।
आरआरआर और फिल्म की कहानी पर अपनी काल्पनिक सोच के बारे में बताते हुए, राजामौली ने खुलासा किया, “मैं अपनी कल्पना का उपयोग एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए करता हूं, जो उन्हें वह बना सकती थी जो वो हैं। मैं इसे आकार देते हुए दुनिया को दिखाने के लिए उत्साहित हूं। मैं इसे जीवित करते हुए सभी के लिए उत्साहित हूं ताकि इन सब में लाइफ आए और हमें दिखाएं कि यह सुपरहीरो यहाँ तक पहुंचने के लिए क्या कर सकते थे।”
फ़िल्म आरआरआर में दो वास्तविक सेनानियों की काल्पनिक कहानी को बताया गया है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अंतर लाया, यही कारण है कि वे आज भी सबसे अलग हैं। एक काल्पनिक रूप में उनकी कहानी बताने के लिए उन्होंने आरआरआर में क्यों चुना, इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने साझा किया, “फिल्म दो वास्तविक पुरुषों अल्लूरी सीता रामाराजू और कोमाराम भीम पर एक काल्पनिक फिल्म है जिन्होंने मुझे अपनी कहानियों से प्रेरित किया। यह मुझे और भी उत्साहित करता है। मुझे यह सोच कर अधिक उत्सुकता होती है कि वह कौनसी बात होगी जिसने उन्हें इस तरह का लीजेंड और इस तरह का सुपरह्यूमन बना दिया। ”
एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिसका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ को पार करने वाली सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है।
यह एक पीरियड एक्शन फ़िल्म है जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के शुभ अवसर पर दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा।
डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है और तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ के लिए तैयार है।


