- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
एडवेंचर कॉमेडी फ़िल्म ‘हैलो चार्ली’ से नया गाना ‘वन टू वन टू’ हुआ रिलीज़!
इस हफ़्ते की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद दर्शकों की उत्सुकता को बरकरार रखते हुए, अमेज़न प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एडवेंचर कॉमेडी फ़िल्म ‘हैलो चार्ली’ से जोश और उत्साह से भरा गाना लॉन्च कर दिया है। ‘वन टू वन टू’ गाने में चार्ली (आदर जैन का किरदार) और टोटो (गोरिल्ला) के बीच की केमिस्ट्री और उनकी गहरी दोस्ती की झलक देखने मिल रही है।
इस गाने को वायु ने लिखा और नक्श अज़ीज़ ने आवाज़ दी है, जिसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है और इसे तनिष्क बागची ने कम्पोज़ किया है। इस गाने में जैन और टोटो को दिखाया गया है, जो आपको बेहतरीन शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए नज़र आएंगे। इस सॉन्ग की जबरदस्त एनर्जी और बेहतरीन धुन आपको थिरकने पर मजबूर कर देगी और आपको एक नई ताज़गी का एहसास होगा।
इस सॉन्ग के बारे में बताते हुए फ़िल्म के म्यूजिक डायरेक्टर, तनिष्क बागची ने कहा, “हैलो चार्ली के कास्ट और क्रू के साथ काम करने का अनुभव वाकई बेहद मज़ेदार था। जब मुझे गाने के सिचुएशन के बारे में बताया गया, तो मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रहा था क्योंकि इस गाने में फ़िल्म के मूड और वाइब को सामने लाने के साथ-साथ एक इंसान और एक गोरिल्ला के बीच की मनोरंजक हरकतों को भी दिखाना था। इस हिलेरियस सॉन्ग को वायु ने बेहतरीन अंदाज़ में लिखा है, जो मन में उमंग जगाने वाली धुन के लिए एकदम सही है। ‘वन टू वन टू’ सॉन्ग मेरे दिल के बेहद करीब है और मुझे उम्मीद है कि यह हमारे दर्शकों के लिए भी काफी स्पेशल सॉन्ग बन जाएगा।”
गाने का लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=pdPkFWAVa5Q
‘हैलो चार्ली’ एक एडवेंचर कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें छोटे से शहर का एक भोला-भाला नौजवान (चार्ली) एक गोरिल्ले (टोटो) को मुंबई से दीव तक ले जाता है। इस सफ़र के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां सामने आती हैं, जिनके बारे में चार्ली ने सोचा भी नहीं था। इस फ़िल्म की कहानी बिल्कुल रोलर-कोस्टर राइड की तरह है, जिसमें कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शकों को बेहद मज़ा आएगा।
पंकज सारस्वत के डायरेक्शन में बनी फ़िल्म ‘हैलो चार्ली’ के प्रोड्यूसर एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख़्तर हैं, जिसका ग्लोबल प्रीमियर 9 अप्रैल, 2021 को दुनिया के 240 देशों में सिर्फ अमेज़न प्राइम वीडियो पर आयोजित होगा।


