- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में ग्रेसी गोस्वामी की जिंदगी में देव बनकर आएंगे कुणाल जयसिंह!
मुम्बई : एक्टिंग का मतलब कुछ अलग बनना नहीं होता। यह तो कुछ अलग में समानता ढूंढ़ना और फिर उसमें खुद को खोजना होता है। एक्टिंग की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसमें शिक्षा देने, प्रेरित करने और संस्कृति बदलने की ताकत होती है। प्रतिभाशाली एक्टर कुणाल जयसिंह भी अपने एक्टिंग के इसी सफर को आगे बढ़ाते हुए अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो ‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में नए हीरो के रोल में शामिल हो रहे हैं।
‘क्यों उत्थे दिल छोड़ आए’ में कुणाल ग्रेसी की जिंदगी के नए हीरो देव का रोल निभाएंगे। आगे की कहानी अब विभाजन के बाद के दौर की जिंदगी दिखाएगी, जिसमें देव यानी कि कुणाल का एक महत्वपूर्ण किरदार होगा। उसे गुस्सा बहुत आता है और वो अपनी मां के सामने अपनी अहमियत साबित करना चाहता है। अब तक उसकी जिंदगी में बहुत मुश्किलें आईं और इन्हीं संघर्षों के कारण आज वो ऐसा बन गया है। देव की एंट्री से इस शो में दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ जाएगी। इस शो में आगे बहुत-से रोमांचक मोड़ आएंगे, जहां तीनों लीड किरदारों – अमृत (ग्रेसी), वश्मा (आंचल) और राधा (प्रणाली) की जिंदगी बदल जाएगी और इस बदलाव में ज़ान यानी रणधीर और शगुन यानी उदय भी शामिल होंगे।
कुणाल जयसिंह बताते हैं, “देव का मेरा किरदार खुद को ही नुकसान पहुंचाने वाला एक गंभीर किस्म का इंसान है। मैं उस वक्त बहुत उत्साहित हुआ था, जब मुझे यह रोल ऑफर किया गया था। ऐसे बेहतरीन फिक्शन शो का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। मैं इसमें एक्टिंग के बारे में बहुत-सी नई चीजें सीख सकूंगा और यह यकीनन मेरे लिए एक अनोखा रोल साबित होगा। ऐसे प्रोडक्शन हाऊस और ऐसे चैनल के साथ काम करना, किसी भी एक्टर के लिए एक बहुत बड़ा अवसर होता है। अब मुझे जल्द ही इस शो के लिए शूटिंग करने का इंतजार है।“


