- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
एयरटेल ने कम आय वाले 55 मिलियन ग्राहकों को कोविड 19 के प्रभाव पर विजय पाने लिये 270 करोड़ रूपये के लाभ के सहायता की घोषणा की
नई दिल्ली. देश की प्रमुख संचार समाधान प्रदाता, भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज अपने नेटवर्क पर कम आय वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभ की घोषणा की है। जिससे उन्हें मौजूदा कोविड 19 महामारी के दौरान एक दूसरे से जुड़े रहने में मदद मिल सके।
- एक बार एयरटेल 55 मिलियन से अधिक कम आय वाले अपने ग्राहकों को 49 रुपये का पैक मुफ्त देगा। इस पैक में 38 रुपये का टॉकटाइम और 28 दिनों की वैधता के साथ 100 एमबी डेटा होगा। इसके माध्यम से एयरटेल 55 मिलियन से अधिक ग्राहकों को जोकि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है, को जुड़े रहने और जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंच बनाने के लिए सशक्त बनाएगा।
- दोगुना फायदा- इस दौर में ग्राहकों को एक दूसरे से जुड़े रहने की आवश्यकता बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए 79 रुपये का रिचार्ज कूपन खरीदने वाले एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को अब दोगुना फायदा मिलेगा। इससे उनके लिए मुश्किल समय में जुड़े रहना आसान हो जाएगा।
एयरटेल के ग्राहकों को ये फायदे आने वाले हफ्ते में मिलेंगे।


