- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, इंदौर में टीकाकरण केंद्र का हुआ शुभारंभ
‘हम सभी की भागीदारी, दूर करेगी कोरोना महामारी’ इस मुहिम के अंतर्गत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में टीकाकरण केंद्र की शुरुआत
इंदौर :- कोरोना महामारी का कहर सिर्फ हमारे शहर इंदौर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में व्याप्त है। सभी जगह लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस संक्रमण से पीड़ित। हमारे वैज्ञानिकों ने बड़ी मेहनत से कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन बनाई है, जिसके लगवाने से ही हम इस संक्रमण से जीत पाएंगे। ‘हम सभी की भागीदारी, दूर करेगी कोरोना महामारी’ इसी मुहिम को पूर्ण करने हेतु कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 19 मई को माउंट लिट्रा जी स्कूल, इंदौर में टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया।
यह शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मनोज वाजपेयी, जी. एस. पटेल (डीन ,इंडेक्स मेडिकल कॉलेज), मोहित दुबे (बी .एम .ओ ) एवं आर. सी. यादव (एडिशनल डायरेक्टर) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, एम.डी. मयंक भदौरिया एवं सीईओ रुपेश वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया।

विद्यालय प्राचार्य मनोज वाजपेयी ने कहा कि “अब युवाओं को भी वैक्सीन लगने लगी है। वैक्सीन लगवाने को लेकर शहर के युवाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। यदि आपको वैक्सीन नहीं लगा है तो आज और अभी रजिस्ट्रेशन करवाकर वैक्सीन जरूर लगवाइए। साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर मन में किसी भी प्रकार की शंका न रखिए क्योंकि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही मेरा निवेदन है कि टीकाकरण को लेकर हम सभी सकारात्मक रहे और सभी को जागरूक भी करें।”
टीकाकरण केंद्र के शुभारंभ के साथ ही माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में 18 + टीकाकरण के लिए लोगों का आना शुरू हो गया। विद्यालय के कर्मचारियों ने टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ ही सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए रजिस्ट्रेशन एवं एंट्री करवाने में अपना योगदान दिया। 19 मई, बुधवार को सुबह 9 बजे से टीके उपलब्ध होने के साथ ही टीकाकरण की शुरुआत हुई। ज़ी स्कूल वैक्सीनेशन सेंटर पर 18 + लिए टीके उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिसका रजिस्ट्रेशन माध्यम गवर्नमेंट पोर्टल रहेगा।


