- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने यूपीआई पेमेंट्स के लिये लॉन्च किया ‘पे टू कॉन्टैक्ट्स’
ग्राहक अब सेव्ड कॉन्टैक्ट नंबर को चुन कर आसानी से भुगतान कर सकते हैं
नई दिल्ली, 8 जुलाई 2021: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ‘पे टू कॉन्टैक्ट्स’ लॉन्च किया है। इसकी मदद से ग्राहक अपने फोनबुक से भुगतान प्राप्त करने वाले (रिसीवर) का केवल मोबाइल नंबर चुन कर यूपीआई पेमेंट शुरू कर सकते हैं।
‘पे टू कॉन्टैक्ट्स’ चुने गये कॉन्टैक्ट से जुड़ा वैध यूपीआई आईडी दिखाता है, चाहे भुगतान प्राप्तकर्ता द्वारा इस्तेमाल होने वाला यूपीआई एप कोई भी हो। इससे भुगतान प्रक्रिया के लिये यूपीआई आईडी या बैंक खाते का विवरण दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है और समय बचता है।
ग्राहक भीम यूपीआई सेक्शन में ‘पे मनी- टू कॉन्टैक्ट्स’ ऑप्शन पर क्लिक कर और फिर भुगतान प्राप्त करने वाले का कॉन्टैक्ट चुन कर भुगतान कर सकता है।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री गणेश अनंत नारायणन ने कहा, “हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को पेमेंट का आसान, सुरक्षित और परेशानी रहित अनुभव देना है। पे टू कॉन्टैक्ट्स के साथ हमारे यूजर्स को हर बार भुगतान करते समय बैंक विवरण या यूपीआई आईडी दर्ज करने की चिंता अब नहीं होगी। हमारा मानना है कि यह फीचर ग्राहकों की सहूलियत को महत्वपूर्ण ढंग से बढ़ाएगा।”
ग्राहक अब एयरटेल थैंक्स एप से एक वीडियो कॉल कर कुछ ही मिनट में एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट खोल सकते हैं। यह बैंक डिजिटल सेविंग्स अकाउंट- रिवार्ड्स123 की पेशकश करता है, जो ग्राहकों को इस अकाउंट का इस्तेमाल कर डिजिटल लेन-देन करते समय ज्यादा महत्व प्रदान करता है।


