- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑलवेज हैप्पी हेल्पिंग हैंड्स ने सरकारी स्कूल में बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री लैब का कराया निर्माण
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक श्री रमेश मेंदोला ने किया शुभारंभ, 4 लाख रुपए के खर्च से तैयार हुई लैब
इंदौर। कहते हैं कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं होता, अगर हम शिक्षा दान नहीं कर सकते हैं, तो शिक्षा के मंदिर यानी स्कूलों के विकास में मदद कर सकते हैं। फिर चाहे वह मदद किताबों की हो, स्कूल के भवन को सही करवाने की या लैब बनवाने का हो। इंदौर से संचालित होने वाला एक एनजीओ ‘ऑलवेज हैप्पी हेल्पिंग हैंड्स’ कुछ ऐसे ही काम करता आ रहा है।
इस एनजीओ ने मूसाखेड़ी के सरकारी स्कूल में बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री की लैब तैयार की है। लैब का शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक श्री रमेश मेंदोला द्वारा 2 अगस्त, सोमवार को किया गया।*
इस अवसर पर बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने एनजीओ ‘ऑलवेज हैप्पी हेल्पिंग हैंड्स’ के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ये मौका बेहद खास है। स्कूलों के लिए एनजीओ का आगे आकर लैब का निर्माण करवाना शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस मौके पर विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री विमल तोड़ी, श्री अरुण अग्रवाल, श्री नीरज याग्निक, आदि भी उपस्थित थे ।

एनजीओ ‘ऑलवेज हैप्पी हेल्पिंग हैंड्स’ की अध्यक्ष श्रीमती साधना तोड़ी ने इस मौके पर कहा कि हमारा एनजीओ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरुआत से काम कर रहा है। हम इससे पहले सरकारी स्कूलों को सुविधा संपन्न बनाने का प्रयास कर रहे है, जिससे यहां पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इन तीन लैब के निर्माण से लेकर इसमें सभी जरूरी सामग्री से संपन्न करने में लगभग 4 लाख रुपए का खर्च आया है। इससे पहले पिछले साल स्कूल में एनजीओ द्वार 3000 स्क्वायर फ़ीट शेड लगवाया गया थ, इसके साथ ही चार कम्प्यूटर भी लगाएं गए थे।
अध्यक्ष श्रीमती साधना तोड़ी के नेतृत्व में स्कूल में और विकास कार्य कराने की योजना भी बनाई गई। इस अवसर पर सचिव अल्पना भंडारी, संस्था के सदस्य संगीता अग्रवाल, अंजू बिदासरिया, मधु दोधरी, ममता देवरा, सुनीता छजलानी, श्वेता मोदी, नविता बुबना, साधना पारेख, प्रीति, किरण, अनुराधा बिदासरिया और सीमा मुछाल भी मौजूद रहे।


