- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अनेक मांगों को लेकर देवी अहिल्याबाई को ज्ञापन अर्पित
गो सेवाभारती और चैतन्य भारत का प्रदर्शन
इंदौर. संस्था गो सेवाभारती इंदौर महानगर व चैतन्य भारत ने रविवार को राजबाड़ा पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अनेक राष्ट्रीय मांगों को लेकर माँ देवी अहिल्या को ज्ञापन अर्पित कर शीघ्र मांग पूरी हो इसके लिए प्रार्थना की. सभी ने एक सुर में केंद्र सरकार से राष्ट्रीय हित में सभी मांगों को शीघ्र पूरा करने की भावना व्यक्त की.
संस्था गो-सेवा भारती के महामंत्री राजेन्द्र असावा, सुरेश पिंगले ने कहा कि दिल्ली में देश के विख्यात राष्ट्रवादी लोग एकत्रित होकर एक देश एक कानून, एक विधान, एक शिक्षा नीति, जनसंख्या नियंत्रण कानून, राष्ट्रीय स्तर पर गोहत्या बंदी कानून, धर्मांतरण बंदी कानून सहित अनेक राष्ट्रीय मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ. इस प्रदर्शन के सभी मांगों के समर्थन में संस्था के पदाधिकारी राजबाड़ा में रविवार को एकत्रित होकर, देश हित की उन समस्त मांगो को माँ अहिल्या देवी को समर्पण कर प्रार्थना की कि हे माँ देश के कर्णधारों को इतना साहस दे कि भारत के मंगलाचरण के लिए ये समस्त मांगे तत्काल स्वीकार करें.
आयोजन में गोभक्त व राष्ट्र भक्त शामिल थे. प्रतिमा पर माल्यार्पण पंकज अग्रवाल व कृष्णकांत व्यास ने किया. ज्ञापन का वाचन स्वदेशजी राजोरिया ने किया. ज्ञापन अशोक गुप्ता, कैलाशचंद्र खंडेलवाल, सुरेश पिंगले, अभय जवेरी, विष्णु गोयल ने अर्पित किया. मिलिंद आपोतिकर ने संस्था गतिविधियों की जानकारी दी. संचालन किशोर चौधरी ने किया. आभार संजय महाजन ने माना. इस अवसर पर धीरज खंडेलवाल, हरीश विजयवर्गीय, पंकज बूब, बुरहानुद्दीन शकरूवाला, महेश तोतला, ललित बाहेती भी उपस्थित थे।


