- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
दूसरा डोज लगवाने पर ही मिलेगा सिनेमाघर व मॉल में प्रवेश
टीकाकरण कराने के लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से कलेक्टर ने की चर्चा
इंदौर. कोरोना से लोक स्वास्थ्य के बचाव हेतु 25 एवं 26 अगस्त को प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में इंदौर जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने हेतु कलेक्टर मनीष सिंह ने आज जिले के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ चर्चा की. इस दौरान राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के सदस्य डॉ निशांत खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे.
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान का द्वितीय चरण इंदौर जिले में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान तीन मुख्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. इसमें सर्वप्रथम ऐसे व्यक्ति जिनको पहला डोज अभी तक नहीं लगा है उनको चिन्हित कर महाअभियान के दौरान कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया जाएगा. गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. साथ ही ऐसे व्यक्ति जिनको कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज ड्यू है तथा वे डिफॉल्टर की श्रेणी में आते हैं उन्हें वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा तभी प्राप्त होगी जब हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग जाएंगे.
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित करने हेतु सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के माध्यम से जन जागरण किया जाएगा. उन्होंने सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से अनुरोध किया कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करें जिसमें गर्भवती महिलाएं और ऐसे व्यक्ति जो दूसरा डोज लगवाने के लिए डिफॉल्टर की श्रेणी में आते हैं उन पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए बहुत सारी संस्थाओं के माध्यम से भी दूसरे डोज के वेरिफिकेशन का कार्य किया जाएगा जिसके तहत इंडस्ट्रीज, सिनेमा हॉल, मॉल, मंडी एवं मंदिरों में उन व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा जिनके वैक्सीन का दूसरा डोज अभी तक ड्यू है. इसी के साथ ही मॉल में लकी ड्रॉ आदि गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा.
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि इंदौर में जनप्रतिनिधियों, क्राइसेस मैनेजमेंट समितियों के सदस्य, समाजसेवी संगठनों, जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन यह प्रयास नागरिकों के सहयोग के बिना अधूरे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से इंदौर के नागरिकों ने वैक्सीनेशन महाअभियान के प्रथम चरण को सफल बनाया था उसी तरह से दूसरे चरण में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं आस-पास के ऐसे व्यक्ति जिनका टीकाकरण अभी तक नहीं हुआ है उन्हें महाअभियान के दौरान कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं.


