- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज शुरू
फिजिकल टेस्ट में पहले दिन 200 खिलाड़ियों ने लिया भाग
इंदौर. जिले में राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार खेल प्रतिभाओं को खोजने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया. खिलाड़ियों के चयन के लिये वर्तमान में उनका फिजिकल टेस्ट लिया जा रहा है. पहले दिन आज लगभग 200 खिलाड़ियों ने अपना फिजिकल टेस्ट दिया. खिलाड़ियों के फिजिकल टेस्ट के लिये व्यापक व्यवस्थाएं की गई है.
फिजिकल टेस्ट में खिलाड़ियों की ऊंचाई नापने और वजन लेने सहित 6 प्रकार के टेस्ट जिनमें 50 मीटर तथा 500 मीटर की दौड़, सिटअप, पुशअप, सिट एण्ड रिच एवं फ्लेमिंगों तथा बेलेंसिंग लिया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला ने बताया कि उपरोक्त प्रतिभा चयन कार्यक्रम के माध्यम से चयनित युवा खिलाड़ियों को प्रदेश के विभिन्न खेल अकादमियों में पात्रता के अनुसार प्रवेश मिलेगा. इन्हें इन खेल अकादमियों में शिक्षण और खेल प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराई जाएगी.
खिलाड़ियों को खोजने और तराशने के लिये प्रतिभा चयन कार्यक्रम (टेलेंट सर्च) का आयोजन किया जा रहा है. इस सिलसिले में इच्छुक प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाये गये थे. इसके लिये इंदौर जिले से 2 हजार 285 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुये हैं. इन आवेदकों का फिजिकल टेस्ट हो रहा है. यह फिजिकल टेस्ट 5 सितम्बर तक चलेगा.
यह फिजिकल टेस्ट देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खेल परिसर खंडवा रोड़ में आयोजित हो रहा है. यह टेस्ट प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है. इच्छुक खिलाड़ियों से कहा गया है कि वे निर्धारित दिनांक और समय पर उपस्थित होकर फिजिकल टेस्ट में शामिल हो. उक्त गतिविधियों के लिये खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेफ बक्सला मोबाइल नम्बर 70490-10656 को नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग के जिला क्रिडा अधिकारी घनश्याम करोले मोबाइल नम्बर 98263-93171 तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रशिक्षक महेश केथवास मोबाइल नम्बर 88396-53440 को समन्वय अधिकारी बनाया गया है.


