- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन प्रस्तुत करता है ‘कामना – होगा ख्वाहिशों और उसूलों का आमना सामना’, एक मध्यमवर्गीय दंपति और उनके सिद्धांतों के टकराव की कहानी
इस शो का प्रीमियर 15 नवंबर को हो रहा है और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जाएगा
मुंबई :– भारतीय समाज में बड़ी शिद्दत के साथ यह बात मानी जाती है कि जितनी लंबी चादर उतने लंबे पैर। आसान शब्दों में कहें तो अपनी क्षमता के अनुसार जिंदगी जीना। लेकिन क्या आपको एक आलीशान जिंदगी जीने की चाहत नहीं करनी चाहिए? क्या मिडिल क्लास के संस्कारों और कभी खत्म ना होने वाली इच्छाओं के बीच एक सही संतुलन बना पाना मुमकिन है? मध्यमवर्ग की इसी दुविधा, जिसमें समाज की ऊंच-नीच के कारण बहुत-से सपने कैद होकर रह जाते हैं, को बखूबी दर्शाता है सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो कामना – होगा ख्वाहिशों और उसूलों का आमना सामना।
इस शो में चांदनी शर्मा और अभिषेक रावत, आकांक्षा और मानव के लीड रोल्स निभा रहे हैं। जिंदगी की झलक दिखाता यह ड्रामा दर्शकों को एक मध्यमवर्गीय दंपति – मानव और आकांक्षा के सफर पर ले जाता है, जिनकी सोच एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। कॉकक्रो एंड शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस शो का प्रीमियर 15 नवंबर को होने जा रहा है और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर किया जाएगा।
झीलों के शहर भोपाल की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित कामना, में बाजपाई परिवार किसी भी अन्य मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार की तरह ही है। मानव एक ईमानदार सरकारी अधिकारी है और एक प्यार करने वाला पारिवारिक पुरुष है। वो अपने सिद्धांतों पर एक ईमानदार जिंदगी जीने में यकीन रखता है। दूसरी ओर, आकांक्षा अपने नाम की तरह बड़े सपने और बड़ी हसरतें रखती है। वो अपनी मध्यमवर्गीय जिंदगी से आगे निकलकर ऐशो- आराम से जीना चाहती है।
मानव और आकांक्षा के इस सफर के जरिए ‘कामना – होगा ख्वाहिशों और उसूलों का आमना-सामना’ सभी को ये सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या पैसा खुशी खरीद सकता है?
क्या प्यार एक खुशहाल जिंदगी जीने के लिए काफी है? क्या होगा जब आकांक्षा की आकांक्षाएं, मानव के सिद्धांतों से टकराएंगी?
जानने के लिए देखिए कामना – होगा खवाहिशों और उसूलों का आमना-सामना, शुरू हो रहा है 15 नवंबर से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर!
आशीष गोलवलकर, हेड – कॉन्टेंट सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न एंड डिजिटल बिजनेस “सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन में हमारा प्रयास हमेशा यही होता है कि हम अपने दर्शकों को ऐसी कहानियों से जोड़ें, जो ना सिर्फ अपनी-सी और मनोरंजक हों, बल्कि उनको सोचने पर भी मजबूर कर दे। कामना ऐसा ही शो है, जिसमें हर भारतीय परिवार की हकीकत दर्शाई गई है, खासतौर पर जब मध्यमवर्गीय मूल्यों और इच्छाओं के बीच किसी एक को चुनने की बात आती है। इस शो के लिए हम कॉकक्रो एंड शाइका एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करके काफी खुशी महसूस कर रहे हैं और हमें यकीन है कि दर्शकों को यह ताजगी भरी कहानी देखने में मजा आएगा, जो एक चर्चा भी छेड़ देगी।“
राजेश राम सिंह – हेड, कॉकक्रो एंड शाइका एंटरटेनमेंट
“सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन आम आदमी की जिंदगी और संघर्षों को दर्शाते, सादगी भरे लेकिन दिल छू लेने वाले कॉन्सेप्ट्स दिखाने में हमेशा सबसे आगे रहा है। हमें अपना पैशन प्रोजेक्ट ‘कामना’ पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो मध्यमवर्गीय समाज पर रोशनी डालता है, जिसमें हम लगातार विरोधाभासी सिद्धांतों का सामना करते रहते हैं। हमारे किरदार, मानव और आकांक्षा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जहां एक सिद्धांतों वाला आदमी है, और हमेशा सही चीजें करने में यकीन रखता है, वहीं दूसरी बड़ी ख्वाहिशें रखती हैं और ऐशो-आराम वाली जिंदगी जीना चाहती है। इन दोनों के सफर के जरिए दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि आखिर अपने सपने पूरे करने के लिए कोई किस हद तक जा सकता है। हमें खुशी है कि अभिषेक रावत और चांदनी शर्मा ने इतनी खूबसूरती से हमारे किरदारों को साकार किया है। मानव और आकांक्षा की कहानी यकीनन दर्शकों के दिलों में उतर जाएगी।“
अभिषेक रावत – मानव के रोल में
“कामना एक ऐसा शो है जो हर दर्शक से जुड़ेगा, क्योंकि इसकी कहानी और इसके किरदार बड़े सच्चे हैं। यह एक आम आदमी की कहानी है और इसी वजह से मैं इस शो के प्रति आकर्षित हुआ। इस शो की खूबसूरती इसके किरदारों में है, जो अलग-अलग सोच रखते हैं लेकिन एक परिवार के रूप में वास्तविक स्थितियों का सामना करते हैं। मानव का किरदार निभाना बेहद खुशनुमा एहसास है। मुझे इस बात की खुशी है कि इस शो के निर्माताओं ने मानव के किरदार को साकार करने के लिए मुझ पर विश्वास जताया। मुझे यकीन है कि दर्शक तुरंत इस किरदार से जुड़ जाएंगे। उम्मीद है दर्शकों को यह शो देखने में मजा आएगा।“
चांदनी शर्मा – आकांक्षा के रोल में
“मुझे खुशी है कि मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जो साफ बात करती है और पक्के इरादे रखती है। ये किरदार आज की पीढ़ी से जुड़ता है, जो सपने देखने की हिम्मत करती है, और ये मानती है कि एक आरामदायक जिंदगी जीने की चाहत रखने में कोई बुराई नहीं है। मैं अपने किरदार आकांक्षा की सोच को समझती हूं क्योंकि हम कई मामलों में एक जैसे हैं। आकांक्षा एक ऐसी महिला है जो बहुत-सी चीजें करना चाहती है, लेकिन अपने पति के मध्यमवर्गीय मूल्यों के चलते अक्सर पीछे हट जाती है। यह वास्तविक लोगों की कहानी है और मुझे यकीन है कि दर्शकों ने भी अपनी जिंदगी में कहीं ना कहीं इस तरह की उलझन का सामना किया होगा। मैं इस शो को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।“


