- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में इस शुक्रवार शिरकत करेंगी देश की फेवरेट हस्तियां – सोनू सूद और कपिल शर्मा
मुंबई :- एक्टर, मॉडल, फिल्म प्रोड्यूसर, मानवतावादी और परोपकारी सोनू सूद के साथ कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इस शुक्रवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कौन बनेगा करोड़पति 13 के सेट की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। दोनों शानदार शुक्रवार एपिसोड के खास मेहमान होंगे। दर्शकों को हंसी, खुशी और अंतहीन मनोरंजन की एक मजेदार सवारी पर ले जाते हुए दोनों गेस्ट्स – सोनू सूद और कपिल शर्मा आपस में बढ़िया तालमेल बनाकर होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलेंगे।
इस दौरान एक हल्के-फुल्के पल में बिग बी कपिल के कॉमेडी शो से सीख लेते हैं और इसके लिए कपिल भी सहर्ष मान जाते हैं! एपिसोड के मेहमान जीत की राशि सूद चैरिटी फाउंडेशन को दान करेंगे, जिसका एक मुफ्त अस्पताल खोलने का उद्देश्य है। शो में, सोनू सूद उस अभूतपूर्व समय के दौरान अपने काम के बारे में बताएंगे, जब देश और दुनिया कोविड का सामना कर रही थी। साथ ही, वो उन बच्चों को परामर्श और मार्गदर्शन देने के अपने वर्तमान अभियान पर भी रोशनी डालेंगे, जो अपने करियर, भविष्य और ऐसी बहुत-सी बातों के बारे में सोचने में सक्षम नहीं हैं।


