- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंडियाज़ गॉट टैलेंट में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और बादशाह के साथ जज के रूप में शामिल हुईं किरण खेर
मुंबई. अपने दर्शकों को बढ़िया कॉन्टेंट, ढेर सारा मनोरंजन और अपने अलग-अलग शोज़ में एक से बढ़कर एक टैलेंट से रूबरू करा रहे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने दर्शकों के बीच हलचल मचा रखी है। नॉन-फिक्शन श्रेणी में अपना स्तर और ऊंचा उठाते हुए और मजबूती के साथ कदम बढ़ाते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अब इंडियाज़ गॉट टैलेंट का रोमांचक नया सीज़न पेश करने को तैयार है।
अपनी विविधता और हर तरह के टैलेंट को शामिल करने की काबिलियत के साथ यह शो भारत के अलग-अलग शानदार टैलेंट्स का जश्न मनाता है। ताजा सीजन को और दिलचस्प बनाएंगी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और इस रियलिटी शो की जान किरण खेर जो खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और भारत के पॉपुलर रैपर बादशाह के साथ जज बनकर इंडियाज़ गॉट टैलेंट में वापसी कर रही हैं।
किरण खेर इस शो की शुरुआत से ही इससे जुड़ी हुई हैं। इस मौके पर किरण बताती हैं, “इंडियाज़ गॉट टैलेंट हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है! यह इस प्रतिष्ठित टैलेंट रियलिटी शो के साथ मेरा 9वां साल है। जूरी मेंबर के रूप में इस शो में लौटना एक शानदार एहसास है। ऐसा लगता है जैसे मैं घर वापसी कर रही हूं। इंडियाज़ गॉट टैलेंट साल दर साल देश भर के विविध और असाधारण टैलेंट को बढ़ावा देकर उन्हें सामने लाता रहा है। हर बार मैं इस शो में एक से बढ़कर एक शानदार टैलेंट देख कर दंग रह जाती हूं।”
उन्होंने आगे बताया, “इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व का मौका है, जो सभी को अपना दुर्लभ टैलेंट दिखाने के लिए मंच प्रदान करके उनके सपनों को हकीकत में बदलने का मौका देता है। मैं सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और देश के सबसे चहेते सिंगर और रैपर हमारे पंजाबी मुंडा बादशाह के साथ इस शो को जज करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। सबसे खास बात, मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे एक बार फिर इंडियाज़ गॉट टैलेंट जैसे शो का हिस्सा बनने का अवसर दिया। मैं इस नए सफर पर यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती कि इस साल इंडिया में क्या-क्या है।”


