- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
सिंजारा महोत्सव में मना झूला उत्सव, दादीजी का अदभुत श्रृंगार कर सिंजारे के गीत भी गाए
इंदौर. उमंग महिला ग्रुप के तत्वावधान में श्रावण तीज के उपलक्ष्य में दादीजी का भव्य श्रृंगार कर सिंजारे का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मोदी परिसर छावनी में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप की 200 से अधिक महिलाओं ने दादीजी अदभुत श्रृंगार कर सिंजारे के गीत भी गाए और झूला उत्सव भी मनाया.
अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी मुख्य अतिथि थे। ग्रुप की ओर से अनामिका अग्रवाल, पिंकी गोयल, अनिता गर्ग, सुधा अग्रवाल, सरिता शर्मा, प्रेमलता अग्रवाल एवं पुष्पा गर्ग सहित महिलाओं ने मनोरंजक खेलों में भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सोलह श्रृंगार, बांधनी, लहरिया एवं झूले के गीत स्पर्धाओं में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। संचालन पिंकी गोयल ने किया और आभार माना अनामिका अग्रवाल ने.
चित्र – उमंग महिला ग्रुप


