- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
नशे और पैसों की जरूरतों के लिये लूटते थे, 3 आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया
इन्दौर. शहर में लूट की सिलसिलेवार वारदातों का अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को क्राइम ब्रांच और थाना भंवरकुआ की संयुक्त कार्रवाई से गिरफतार किया गया है. आरोपी दर्जन भर हुए लूट और घटनाओं को कबूला है. आरोपी नशे के आदि थे और पैसों की जरूरतों के लिये लूट करते थे.
क्राईम ब्रांच की टीम को थाना भवरकुआं एवं थाना तेजाजीनगर क्षेत्र में सिलसिलेवार लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुछ संदेहियों के बारे में सूचना मिली.सूचना पर तत्काल क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना भंवरकुआ की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, संदिग्ध शाकिब पिता अली हसन (18), वसीम पिता साजिद गौरी (18) को पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया है.
आरोंपियों ने पूछताछ में बताया कि 5 अगस्त को ट्रांसपोर्टनगर में उन्होंनें ट्रक ड्रायवर को चाकू मारकर लूटपाट की घटना की थी. दोनों आरोपी ट्रक ड्रायवर से मोबाइल एवं नगदी लूटने के बाद रफूचक्कर हो गये थे. जिसके बाद थाना भवरकुआं में अज्ञात आरोपियों के विरूद्व केस पंजीबद्ध किया गया था.आरोपियों ने बताया कि उसी दिन उन्होंनें ट्रांसपोर्टनगर में एक अन्य राहगीर को चाकू दिखाकर डरा धमका के उससे मोबाइल एवं पैस छीनकर वे फरार हो गये थे.
आरोपियों ने विस्तृत पूछताछ में बताया कि 6 अगस्त को आरोपी वसीम व शाकिब ने अपने एक अन्य साथी इरद्गााद पिता इनायत खां (18) के साथ संगनमत होकर, आई0टी0 पार्क के पास रिंग रोड पर एक डंपर चालक को चाकू मारकर, घायल करके उससे पांच हजार रूपये तथा मोबाईल फोन आदि लूट लिया थाप्त इसके बाद आरोपियों ने इंदौर बायपास के समीप कैलोद करताल रोड पर एक ट्रक क्लीनर को लूटने की नीयत से चाकू मारकर घायल किया था.
पैसों की जरूरतों के लिये घटना को अंजाम देते थे- आरोपीगण नशे के आदि थे, जो कि पैसों की जरूरतों के चलते, संगनमत होकर चाकू से वार करते हुये सिलसिलेवार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. घटनाओं में आरोपी इरद्गााद की संलिप्तता होने पर क्राईम ब्रांच ने आरोपी इरद्राद को भी दबिश देकर धरदबोचा.आरोपी वसीम ने बताया कि उसने तत्समय अपने साथी आरोपी जफर पिता अय्यूब पठान (35) के साथ मिलकर खजराना क्षेत्र के वक्रतुण्ड नगर में एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसमें आरोपियों नें नगदी राशि, एलसीडी टीवी और कैमरा आदि कीमती सामान चोरी किया था.
ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम
आरोपी वसीम ने बताया कि साथी आरोपियों के साथ नशे की हालत में वह ट्रक वालों पर बिल व बिल्टी चोरी करने का इल्जामात लगाकर ट्रक वालों को नीचे उतारकर, उनकी तलाशी लेता था इसी दौरान आरोपियान चालकों की जेब व पर्स में रखे पैसों को लूट लेते थे, विरोध करने पर चाकू मार देते थे. पूर्व में उक्त गिरोह का मुखय सरगना जफर था जोकि जेल में निरूद्ध होने से आरोपी वसीम व शाकिब, गैंग को चला रहे थे. उन्होंनें अपने साथ इरशाद को भी शामिल किया था.पूर्व में गैंग का सरगना आरोपी जफर, आरोपी वसीम व शाकिब को दारू औऱ गांजा पिलाता था.बाद ये दोनों आरोपी, वारदातों को अंजाम देते थे.
वसीम ने पूछताछ में बताया कि उसने आरोपी जफर व शाकिब के साथ करीब एक-डेढ़ वर्ष पूर्व थाना बेटमा, तेजाजीनगर, भवरकुआं, बाणगंगा, एरोड्रम, के अलावा सागौरकुटी ब्रिज, पीथमपुर रोड तथा सुपर कॉरिडोर क्षेत्र की कई घटनाओं को स्वीकार किया है.शाकिब ने पुलिस टीम को बताया कि उसने जफर भाई, तथा वसीम के साथ मिलकर अनेकों वारदातें की है किंतु जफर के जेल चले जाने के बाद से वसीम के साथ ही मिलकर वह वारदातों को अंजाम दे रहा था. कुछ दिनों पूर्व ही आरोपी शाकिब ने आरोपी इरद्गााद को गिरोह चलाने के उद्देशय से अपने साथ वारदातों में शामिल किया था.आरोपीगण नश के आदि है जो कि रूपयों की आवश्यकता होने पर लंबे समय से लूट तथा छीनाझपटी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे.


