- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
बात बंद की तो फोटो वायरल करने की धमकी दी
इन्दौर. युवती ने बातचीत बंद कर दी तो फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले साथी दोस्त को व्ही केयर फार यू ने गिरफतार कर लिया है. आरोपी आफिस में आकर धमकी देता था.
थाना एरोड्रम क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि आशीष करोड़े को 5 माह से जानती हंू. मेरी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी.हम काल व मैसेज से भी बातचीत करते थे.आशीष की हर बात मे रोकटोक करने की आदत व गलत हरकतों के कारण मैने आशीष से बातचीत बंद कर दी, तो वह मेरे फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था. वह मेरे ऑफिस आकर धमकी दे रहा है.
शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष करोड़े पिता गोवर्धन करोडे (25) निवासी आनंद वन को गिरफतार किया गया है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि युवती से मेरी पहचान इंस्ट्राग्राम के माध्यम से हुई. तभी से मैं फोन से बातचीत करता था. उसने 1 माह से बातचीत करना बंद कर दी थी तथा पढाई के लिए पूना चली गई थी.मुझे जब पता चल वापस इंदौर आ गई है, तो मैं उससे मिलने उसके आफिस कई बार गया था. मैने बातचीत हेतु दबाव बनाया था और फोटो वायरल करने की धमकी दी थी.


