- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर का स्वागत किया
इंदौर. आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर भाजपा कार्यालय पहुंचे.
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री श्री मुकेशसिंह राजावत, श्री गणेश गोयल, श्री घनश्याम शेर ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक सुदर्शन गुप्ता, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, घश्याम शेर, उपाध्यक्ष कमल वाघेला, बबलू शर्मा, सोनू राठौर, अनंत पंवार, आलोक दुबे, गुलाब ठाकुर, अजयसिंह नरूका, मुकेश मंगल, विष्णुप्रसाद शुक्ला मोहित वर्मा आदि भाजपा नेताओं ने श्री नरेन्द्रसिंह तोमर की आगवानी की और पुष्पामालाओ ंसे स्वागत सत्कार किया.
इस अवसर पर श्री तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि अब आप सब पूर्ण सक्रियता के साथ कार्य में भीड़ जाये, क्योंकि आगामी चुनाव में हमने जो नारा दिया है अबकी बार 200 पार यह लक्ष्य हम प्राप्त कर लें. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सब कार्यकर्ताओं की लगन व मेहनत से हम निश्चित ही यह लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे. इस अवसर पर श्री तोमर को संभागीय कार्यालय मंत्री श्री अनंत पंवार ने सुसज्जित संभागीय कार्यालय का अवलोकन भी कराया।


