- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
12 से 29 जनवरी 18 दिवसीय ‘स्वराज्य स्वाभिमान उत्सव‘
राजमाता जिजाऊ प्रतिमा अनावरण समारोह 29 जनवरी को, -मां जीजाऊ की जन्मस्थली मातृतीर्थ सिंदखेड राजा से दिव्य रथ पर सवार होकर इंदौर आयेगा माटी कलश
इंदौर। देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में नवश्रृंगारित राजमाता जिजाऊ चैक ‘तीन पुलिया तिराहा‘ नंदानगर में 29 जनवरी को भव्य समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज की मां साहेब राजमाता जिजाऊ की दिव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। यहां राजमाता जिजाऊ की अष्ट धातु से निर्मित 9 फीट ऊंची दिव्य प्रतिमा लगाई जा रही है, जिसका निर्माण कार्य ग्वालियर में पूरा हो चुका है। भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह में संत, छत्रपति शिवाजी और मां जीजाऊ के वशंज और राजनेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियां कई स्तर पर की जा रही है। 12 से 29 जनवरी तक 18 दिन चलेगा ‘स्वराज्य स्वाभिमान उत्सव‘
मराठी भाषीय सोशय एंड कल्चरल सोसायटी के अंतर्गत सर्व मराठी भाषी संघ के बैनर तले हो रहे इस वृहद आयोजन की जानकारी पत्रकार वार्ता में देते हुए संघ की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति युवराज काशिद ने बताया कि इस आयोजन को ‘स्वराज्य स्वाभिमान उत्सव‘ नाम दिया गया है, जिसका आगाज स्वराज्य स्वाभिमान पदयात्रा से 12 जनवरी 2023 को महाराष्ट्र के मातृतीर्थ सिंदखेड राजा, मां जीजाऊ की जन्म स्थली 425वीं जयंती के मौके पर होगा। यहां जन्मस्थली की माटी को एक कलश में रखकर मां जीजाऊ के जन्म स्थान पर पूजन किया जायेगा, जिसके बाद माटी कलश को एक आकर्षक दिव्य रथ पर रख कर पदयात्रा शुरू होगी। इससे पहले माटी कलश का पूजन मां जीजाऊ के वंशज श्री शिवाजी दतात्रये राजेजाधव अन्य विशिष्ठजनों के साथ करेंगे।
12 जनवरी 2023 को राजमाता जिजाऊ मां के जन्म दिवस पर उनकी जन्मस्थली मातृतीर्थ सिंदखेड राजा (महाराष्ट्र) से ज्योति व माटी कलश एक भव्य रथ में रखकर सैकड़ों पदयात्री इंदौर के लिए रवाना होंगे। यह स्वराज्य स्वाभिमान पदयात्रा पूरे 400 किलो मीटर लंबी रहेगी। पदयात्रा मातृतीर्थ सिंदखेड राजा से चलकर देऊलगांव राजा, देऊलगांव मही, चिखली, बुलढाना, मलकापुर, मुक्ताई नगर, इच्छापुर, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वाह, चौरल, सिमरोह होते हुए 26 जनवरी को इंदौर राजवाड़ा पहुंचेगी।
पदयात्रा के दौरान होंगे मुख्य आयोजन
आयोजन समिति की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति युवराज काशिद और स्वराज्य स्वाभिमान पदयात्रा प्रभारीद्वय मधुकर राव गौरे और मनीष चौरट ने बताया कि पदयात्रा का पहला पड़ाव देऊलगांव राजा में रहेगा, जहां मां जीजाऊ के जन्म उत्सव के अवसर पर 12 जनवरी को कीर्तनकार ह.भ.प. गौरी ताई सांगले का कीर्तन गजानंद महाराज मंदिर पर होगा। इसी तरह 15 जनवरी को मकर संक्राति के मौके पर महिला मेलावा, हल्दी-कुंम-कुंम का कार्यक्रम एवं पोवाड़ा गायक विक्रांत राजपूत की प्रस्तुति होगी। यह आयोजन गर्दे वाचनालय सभागृह, बुलढाना में होगा। इसी तरह 18 जनवरी एकादशी के अवसर पर मुक्ताई नगर स्थित मुक्ताई संस्थान में ह.भ.प. महादेवानंद महाराज जी के सानिध्य में संत सम्मेलन और कीर्तन का आयोजन होगा। 20 जनवरी को बुहानपुर में स्वाति पूणेकर- गणेश महाडिक एंड समूह द्वारा महाराष्ट्र चे मानकरी द्वारा लोकधारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। 23 जनवरी को खेड़ीघाट मां नर्मदा के दक्षिण तट पर पंडित गोपाल मिश्रा समूह की भजन संध्या, चुनरी चढ़ाने का कार्यक्रम और मां नर्मदा की आरती का कार्यक्रम होगा। 25 जनवरी को सिमरोल में पिंटू उगले और बंडू उगले के गोंधल की प्रस्तुति होगी।
27 जनवरी को पदयात्रा करेगी नगर भ्रमण
संघ की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति युवराज काशिद ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ‘स्वराज्य स्वाभिमान पदयात्रा 17 दिन चलकर 26 जनवरी को शाम इंदौर पहुंचेगी और 27 जनवरी 2023 को नगर भ्रमण करेगी। नगर भ्रमण के पूर्व मां जीजाऊ की जन्मस्थली के माटी कलश का राजवाड़ा स्थित प्राचीन देवालय में पूजन किया जायेगा, जिसमें होलकर राजघराने के पारिवारिक सदस्य और पुजारीगण भाग लेंगे। इसके पश्चात पदयात्रा दोपहर 12 बजे राजवाड़े से प्रारंभ होकर यात्रा कृष्णपुरा छत्री, नगर निगम रोड से होते हुए चिकमंगलूर चैराहा, श्रम शिविर, राजकुमार मिल ब्रिज, मालवा मिल चैराह, पाटनीपुरा चैराह, होते हुए मां जीजाऊ चैक तीन पुलिया नंदानगर पहुंचेगी, जहां पदयात्रा का समापन होगा।
मां जीजाऊ प्रतिमा अनावरण समारोह रहेगा मुख्य आकर्षण
संघ की अध्यक्षा श्रीमती स्वाति युवराज काशिद ने बताया कि स्वराज्य स्वाभिमान उत्सव का मुख्य आकर्षण मां जीजाऊ की प्रतिमा अनावरण समारोह 29 जनवरी को शाम पांच बजे होगा। यह समारोह नवश्रृंगारित राजमाता जिजाऊ चैक पर होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर संत श्री उत्तम स्वामी जी, संत श्री अण्णा महाराज जी, छत्रपति शिवाजी महाराज के 13वें वंशज छत्रपति संभाजी महाराज कोल्हापुर, मां जीजाऊ के वंशज शिवाजी दतात्रय राजेजाधव, तंजावर महाराज श्री शिवाजी राजे भोंसले के साथ ही ग्वालियर राजघराने, बड़ौदा राजघराने, होलकर राजघराने, धार और देवास राजघराने के सदस्य भाग लेंगे।
राजनेता भी करेंगे में समारोह में शिरकत
इसी तरह मां जीजाऊ की प्रतिमा अनावरण समारोह में प्रमुख अतिथि बतौर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व मंत्री प्रा. रामजी शिंदे महाराष्ट्र, पूर्व विधायक श्री हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र, विधायक श्री निलेश लंके महाराष्ट्र, विधायक श्री ठा. सुरेंद्रसिंह शेरा भैया बुरहानपुर शिकरत करेंगे।


