- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
पहली बार देश व दुनिया के अरबपति सिखाएंगे उद्यमियों को बिज़नेस के गुर
डॉ. विवेक बिंद्रा, विवेक ओबेरॉय, और जया किशोरी अरबपतियों के ब्लूप्रिंट लॉन्च इवेंट में उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए एकजुट हुए
देश में उद्यमशीलता को बढावा देने और उन्हें विकास के पथ पर अग्रसर करने के उद्देश्य से Bada Business Pvt Ltd. की ओर से Billionaire’s Blueprint नामक डिप्लोमा की शुरुआत की जा रही है. इस डिप्लोमा में देश और दुनिया के सुप्रसिद्ध अरबपतियों और शीर्ष उद्योगपतियों द्वारा प्रतिभागियों को पढ़ाया जाएगा. इस कार्यक्रम के जरिए, प्रतिभागियों को सफल बिजनेस लीडर्स से व्यापार/कारोबार करने की बारीकियां सीखने का सुनहरा अवसर हासिल होगा.
मई, 2023, नई दिल्ली। भारत को विकास के पथ पर आगे ले जाने के उद्द्येश्य से देश की अग्रणी संस्था Bada Business Pvt Ltd ने GLA यूनिवर्सिटी के साथ मिल कर अपने नए डिप्लोमा को लॉंच करने की घोषणा की है. यह डिप्लोमा कोर्स Dr. Vivek Bindra, Founder & CEO Bada Business, के दूरगामी सपनों को साकार करने के अनुरुप लाया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में देश में उद्यमशीलता को एक नया आयाम मिले, और देश की अर्थव्यावस्था को दोगुनी रफ्तार दिलाई जा सके.
इस डिप्लोमा कोर्स की सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को उन 80 से ज़्यादा अरबपति लोगों से अपनी व्यापारिक समस्याओं के बारे में चर्चा करने का मौका मिलेगा, जिनके बारे में देश की अग्रणी यूनिवर्सिटी IIM ही नहीं, बल्कि Harvard, Oxford, Watson जैसी विदेशी यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाया जाता है.
इस खास कोर्स की अवधि एक साल होगी जो कि दो सेमेस्टर में पूर्ण होगा और इसके हर एक सेमेस्टर में व्यापारिक दृष्टकोण से महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले विषय जैसे- स्टार्टअप का आइडिया कहां से आए? आइडिया को जमीनी हकीकत में कैसे बदलें? स्टार्टअप को आगे कैसे बढ़ाएं? पर ध्यानाकर्षित किया गया है. इस डिप्लोमा कोर्स को आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उम्मीदवारों के लिए बेहद ही खास तरह से डिजाइन किया गया है.
इस डिप्लोमा के दौरान प्रतिभागियों को Alfred Brush Ford (Ford Motor Company), R S Sodhi, President (Indian Dairy Association) Rajesh Mehta (Owner & Executive Chairman – Rajesh Exports), Ritesh Aggarwal (Founder OYO), Dr. A Velumani (Founder- Thyrocare), Acharya Balkrishna (MD, Patanjali), Ridham Desai (MD-Morgan Stanley India) and Ramesh Agarwal (Chairman AMPL) जैसे 80 से ज़्यादा अरबपति एवं सफल उद्योगपतियों से सीखने का अवसर मिलेगा.
इस सुअवसर पर भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, भारत के संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बॉलीवुड अभिनेता से उद्यमी बने विवेक ओबेरॉय, जया किशोरी, एक श्रद्धेय आध्यात्मिक और मोटिवेशनल स्पीकर, नीरज अग्रवाल, GLA विश्वविद्यालय के CEO & Treasurer आदि विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वतियों की खास मौजूदी ने कार्यक्रम में चार चांद लगाकर सुशोभित किया.
कार्यक्रम के शुरुआती क्षणों में, डॉ विवेक बिंद्रा ने विशिष्ट अतिथियों के साथ मिलकर इस परिवर्तनकारी पाठ्यक्रम का अनावरण कर अतिथियों का स्वागत किया.

श्री नितिन गडकरी जी ने इस डिप्लोमा कोर्स के बारे में बोलते हुए कहा कि, “यह एक सुनहरा मौका है कि MSME और उद्यमी आज के वक़्त के नए हुनर सीख कर अपने उद्यम को और खुद को आने वाली नयी चुनौतियों के लिए तैयार कर सकें। इस से हमारे भारत देश को अगली महाशक्ति बनने में मदद मिलेगी।”
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, “डॉ. विवेक बिंद्रा की यह पहल भारतीय उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है और यह हमारे देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेगा. यह कार्यक्रम हमारे देश में उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को बदल देगा। ”
“20 साल पहले हम युवा थे लेकिन आज की युवा पीढ़ी को आधुनिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होने की जरूरत है। डॉ. बिंद्रा का Billionaire’s Blueprint एक महायज्ञ है जो भारत के भविष्य के उद्यमियों को कौशल के लिए तैयार करेगा और इस कार्यक्रम में उनके साथ मेरे सहयोग को एक आहुति माना जाना चाहिए,” बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा.
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में अनावरण कर कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की गई. इस मौके पर Bada Business के संस्थापक डॉ विवेक बिंद्रा ने अपने सबोधन में बताया कि, “आज के दौर में हमें नौकरी वालों से ज्यादा, नौकरी देने वाले लोगों की आवश्यकता है. यदि हम भारत को वास्तव में विश्व पटल पर आर्थिक सुदृढ़ता के साथ स्थापित करने का सपना देख रहे हैं, तो इसके लिए हमें देश की युवाशक्ति को उद्यमिता की ओर अग्रसर कराना होगा.”
उन्होंने कहा “हमने इसी सपने को साकार करने के उद्देश्य से ‘Billionaire’s Blueprint’ लॉन्च किया है.जो इच्छुक उद्यमियों को आज के प्रतिस्पर्धी व्यापार परिदृश्य में फलने-फूलने के लिए आवश्यक उपकरण और मार्गदर्शन से लैस करेगा।“


