- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
टाटा टेली का एसएमईज के लिये स्मार्टऑफिस सॉल्यूशन
इंदौर. इंदौर में एसएमईज के लिये टाटा टेली बिजनेस सर्विसेज (टीटीबीएस) ने स्मार्टऑफिस सॉल्यूशन प्रस्तुत किया. स्मार्टऑफिस एक खोजपरक सिंगल बॉक्स सॉल्यूशन है, जिसे व्यवसायों की सभी सूचना एवं संवाद प्रौद्योगिकी (आईसीटी) से सम्बंधित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये बनाया गया है. यह एक शक्तिशाली मिश्रण है, जिसमें वॉइस, डेटा, स्टोरेज और एप्लीकेशंस हैं.
स्मार्टऑफिस किफायती, विश्वसनीय, लगाने में सरल और नये ऑफिस की शुरूआत करने वाले उद्यमों के लिये उपयुक्त है. इस उत्पाद को इंदौर में टीटीबीएस के प्रमुख आयोजन डू बिग फोरम में लॉन्च किया गया, जहाँ एसएमई समुदाय के 100 प्रतिनिधियों को इंदौर में पहली बार यह नया यंत्र, समाधान देखने का मौका मिला.
स्मार्टऑफिस के लॉन्च पर टीटीबीएस में पश्चिमी क्षेत्र के एसएमई परिचालन प्रमुख मन्नू सिंह ने कहा किटीटीबीएस एसएमई के लिये कम लागत वाले और खोजपरक आईसीटी समाधानों की पेशकश का सतत प्रयास करता है. हम इंदौर में एसएमई के लिये स्मार्टऑफिस समाधान प्रस्तुत कर प्रसन्न हैं, जो ऑल-इन-वन बॉक्स टेलीकॉम सॉल्यूशन्स है.
हमने यह सुनिश्चित किया है कि व्यवसाय, खासकर स्टार्ट-अप्स को टेलीकॉम अधोसंरचना में पूंजीगत खर्च को शामिल करने की चिंता न रहे. एसएमई और स्टार्ट-अप के लिये कई तकनीकों और यंत्रों का प्रबंधन करना, पूंजीगत खर्च और परिचालन खर्च को लेकर प्रतिबद्धता, और कई वेंडर्स तथा भागीदारों के साथ काम करना एक चुनौती है। टीटीबीएस का स्मार्टऑफिस इन चिंताओं को दूर करता है और एक आईसीटी समाधान की पेशकश करता है, जो मजबूत, भविश्यगामी और कम लागत वाला है।
इसमें कई यंत्रों के लिये कार्यात्मकता है, जैसे आईपी-पीबीएक्स, डेटा राउटर, वाई-फाई राउटर, फायरवाल और डीएचसीपी सर्वर, ताकि उद्यम की दूरसंचार अधोसंरचना स्थापित हो सके। यह वॉइस और डेटा के लिये पृथक अधोसंरचना की आवश्यकता को दूर करता है, जैसे बेसिक रेट इंटरफेसेस, प्राइमरी रेट इंटरफेसेस और लोकर पीएसटीएन गेटवेज और आईसीटी की कुल लागत को कम करता है.


