- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
रैंप पर नंगे पैर चलीं कमांडो गर्ल अदा शर्मा!
ब्लॉकबस्टर फिल्म द केरला स्टोरी की अभिनेत्री अदा शर्मा कोई पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी द केरला स्टोरी अब तक की महिला प्रधान फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसके बाद उन्होंने हॉटस्टार पर कमांडो सीरीज में काम किया और प्रशंसकों को उनका एक्शन अवतार काफी पसंद आया है।
कमांडो फ्रैंचाइज़ी से अपनी एक्शन छवि के लिए जानी जाने वाली अदा आगे एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में एक महिला सुपर हीरो की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। अदा एक बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज के सीजन 2 में और जल्द ही घोषित होने वाली दो और बड़ी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
अपने अनोखे फैशन सेंस के लिए मशहूर अदा शर्मा हाल ही में रैंप पर नंगे पैर चलीं और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अदा ने कहा, “हमने सोचा कि आलता लगा के नंगे पैर चलना दिलचस्प होगा। यह नवरात्रि का पहला दिन था और मुझे यह ‘मेखला चादोर’ पहनना भी पसंद आया। इस पारंपरिक असमिया पोशाक को हमने उस पर फूल और छोटे बालों के साथ आधुनिक स्पर्श दिया।”
अदा हमेशा अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और अपने फैन्स का दिल जीत लेती है।
अदा शर्मा अपने बॉलीवुड डेब्यू 1920 से लेकर अपने साउथ प्रोजेक्ट्स तक हर फिल्म में एक अलग अवतार के साथ हमें आश्चर्यचकित करती हैं।


