- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
सोनू सूद बने विकलांगों की आवाज़! सरकार से उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देने का आग्रह!
परोपकार के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का एक और प्रदर्शन करते हुए, सोनू सूद डिसेब्लड और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रखते हैं। देश के डिसेब्लड लोगों की आवाज बनते हुए, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें संबंधित अधिकारियों और राज्य सरकारों से विकलांग लोगों के लिए बेसिक ग्रेच्युटी और मिनिमम पेंशन पर पुनर्विचार करने और बढ़ाने का आग्रह किया गया। पोस्ट का कैप्शन था:
“माय न्यू ईयर रेसोलुशन
“राइट्स फ़ॉर द डिसेब्लड”
मैं संबंधित अधिकारियों और राज्य सरकारों से अनुरोध करता हूं कि वे विकलांगों लोगों की बेसिक ग्रेच्युटी और मिनिमम पेंशन को सुधारें और बढ़ाएं, ताकि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। उनके सामने आने वाली चुनौतियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि उनका वित्तीय तनाव कम हो और वे भी सक्षम हो सकें।”
उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह “फतेह” फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसे ज़ी स्टूडियो और उनकी प्रोडक्शन कंपनी, शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा को-प्रोड्यूस किया जा रहा है। बेहतरीन एक्शन और एक्सोटिक लोकेशन्स के साथ यह एक अद्भुत फिल्म लग रही है। इस फ़िल्म में सोनू और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं।


