- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
एमजी मोटर इंडिया ने अपने बेजोड़ वाहनों के साथ 100 साल पूरे किए
● बेहतरीन उत्पाद, असाधारण मूल्य प्रस्ताव और अद्वितीय ब्रांड अनुभवों का एक लंबा दौर पूरा किया।
● सस्टेनेबल परिवहन को ज़्यादा आसान बनाया।
● 18.98 लाख रुपये में एमजी ‘जैडएस ईवी एक्ज़िक्यूटिव’ लॉन्च किया।
● एमजी कॉमेट ईवी अब 6.99 लाख रुपये के शुरुआती मूल्य में उपलब्ध है।
● एमजी हेक्टर का मूल्य 14.94 लाख रुपये से शुरू होता है।
● एमजी ग्लॉस्टर का शुरुआती मूल्य 37.49 लाख रुपये है।
● एमजी एस्टर की कीमत अब 9.98 लाख रुपये से शुरू होती है।
गुरुग्राम, 3 फरवरी, 2024: एमजी मोटर इंडिया द्वारा अपना शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष्य में कंपनी अपने 2024 रेंज के मॉडलों पर बेहतरीन मूल्यों का प्रस्ताव देकर कार ख़रीदने वालों की ख़ुशी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कंपनी ने एमजी जैडएस ईवी के नए ट्रिम के साथ एमजी कॉमेट ईवी, एमजी हेक्टर, और एमजी ग्लॉस्टर के लिए आकर्षक मूल्य पेश किए हैं।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुएकंपनी के जैडएस ईवी ‘एक्ज़िक्यूटिव’ पेश किया है, जो ईवी पोर्टफोलियो की उपलब्धता बढ़ाकर ईवी को तेजी से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आगे-पीछे दोनों सीटों पर यात्रियों को लक्ज़री से पूर्ण,आरामदायक और सुविधाजनक इन-केबिन अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया,विशाल जैडएस ईवी एक्ज़िक्यूटिव 18.98 लाख* रुपये के आकर्षक मूल्य में उपलब्ध है। एमजी जैडएस ईवी 75 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स और सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली 50.3 kWh प्रिज्मेटिक सेल IP69Kरेटेड ASIL-D और UL2580 बैटरी के साथ एक पॉवर-पैक्ड इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का अनुभव प्रदान करती है। इसकी बैटरी पूरी चार्ज हो जाने के बाद 461 किमी** की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है, जिसके कारण यह काफ़ी कॉस्ट-इफ़ेक्टिव मोबिलिटी सॉल्यूशन है।
एमजी हेक्टर2019 में पेश की गई भारत की पहली इंटरनेट एसयूवी है। यह कार पैनोरमिक सनरूफ,भारत के सबसे बड़े 35.56 सेमी (14-इंच) एचडी पोर्ट्रेट इन्फोटेनमेंट सिस्टम,डिजिटल की और एडीएएस लेवल 2 जैसी श्रेणी की सबसे अच्छी और आधुनिक विशेषताओं के साथ आती है। हेक्टर डीजल में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है, और यह इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम,ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम,हिल असिस्ट कंट्रोल जैसी एक्टिव सुरक्षा विशेषताओं के साथ सभी वैरिएंट्स में सनरूफ प्रदान करता है। एमजी हेक्टर पेट्रोल वैरिएंट का मूल्य 14.94 लाख* रुपये और डीजल वैरिएंट का मूल्य 17.50 लाख* रुपये से शुरू होता है।
भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के परिवेश को मजबूत करने और ईवी अपनाने की दर बढ़ाने के अपने उद्देश्य की दिशा में एमजी ने कॉमेट ईवी का लॉन्च किया था, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक शहरी ग्राहकों को मोबिलिटी का एक व्यावहारिक समाधान प्रदान करती है। एमजी द्वारा कॉमेट ईवी 6.99 लाख* रुपये से शुरूआती मूल्य में प्रदान की जा रही है।
एमजी मोटर इंडिया के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री गौरव गुप्ता ने कहा, “एमजी में हमारा परिचालन ग्राहकों पर केंद्रित होता है। अपने शताब्दी समारोह के दौरान हम 2024 को ईयर ऑफ़ फ़ास्ट फॉरवर्ड के रूप में मनाने और सभी को एक संतोषजनक ओनरशिप का अनुभव प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। यह स्थानीयकरण बढ़ाकर,दीर्घकालिक फ्रेट कॉन्ट्रैक्ट्स, सुव्यवस्थित लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन में सुधार और प्रमुख वस्तुओं के दीर्घकालिक कॉस्ट रैशोनलाईज़ेशन द्वारा संभव हुआ है।”
एमजी ग्लॉस्टर आराम,लक्ज़री और आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रतीक है। अपने बोल्ड डिज़ाइन,मजबूत संरचना और आलीशान इंटीरियर के लिए मशहूर,ग्लॉस्टर भारत की पहली ऑटोनोमस (लेवल 1) प्रीमियम एसयूवी है। इसमें सात मोड के साथ एक ऑल-टेरेन सिस्टम है, जिसके साथ ग्लॉस्टर 2WD और 4WD कॉन्फ़िगरेशन में आती है। ग्लॉस्टर का मूल्य 37.49 लाख* रुपये से शुरू होता है।
एमजी मोटर इंडिया ने 2024 की शुरुआत बिल्कुल नए ट्रिम्स – स्प्रिंट,शाइन,सलेक्ट,शार्प प्रो और सैवी प्रो पेश करके एस्टर के MY24 वर्ज़न के साथ की है।


