- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
मध्यभारत के सबसे बड़े फैशन शो के लिए तैयार हैं एनआईएफडी ग्लोबल, इंदौर के स्टूडेंट्स
27, 28 और 29 सितंबर को होगा फैशन वीक का आयोजन… मंच पर देश के साथ विदेशी संस्कृति और आने वाला समय भी आएगा नजर
प्रेजेंट स्टूडेंट के साथ एलुमनाई और नामी डिजाइनर्स भी करेंगे अपना कलेक्शन प्रेजेंट
इंदौर, 25 सितंबर 2024। अपर सफलता के बाद स्टूडेंट्स के लिए मौके देने के लिए इस साल एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर का मध्य भारत के सबसे बड़ा फैशन शो 27, 28 एयर 29 सितंबर को होने के लिए पूरी तरह तैयार है। तीन दिवसीय एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर टाइम्स फैशन वीक-2024 इस साल होटल ग्रैंड शेरेटन में होगा। स्टूडेंट्स अपने स्पेशल एनआईएफडी ग्लोबल राउंड के लिए अंतिम तैयारियों में जुटे है। पूरा एक दिन इसी के नाम होगा।

एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर के फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स ने इस साल देश के कोने कोने के कल्चर से लेकर विदेश तक की संस्कृति और रेट्रो थीम पर काम किया है। बीते 1 महीने से अपने मेंटर, एचओडी और फैकल्टी के साथ रात दिन 90 से ज्यादा स्टूडेंट्स गारमेंट तैयार कर रहे हैं। पहले दिन एनआईएफडी ग्लोबल के स्टूडेंट्स का कलेक्शन रैंप पर होगा, जिसके लिए एनआईएफडी ग्लोबल, इंदौर की फैशन डिजाइनिंग की वर्कशॉप में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल नजर आ रही है। इस साल 4 थीम पर रैंप पर गारमेंट प्रेजेंट किए जाएंगे। पहली थीम को ब्लूमिंग इंडिया, दूसरी को ग्लोबल कैनवास, तीसरी को वर्ल्ड ऑफ फैंटसी और चौथी थीम को इन टू द फ्यूचर नाम दिया गया है। एनआईएफडी ग्लोबल इंदौर की फैशन डिजाइनिंग की एचओडी सोनिका भगत ने बताया कि मेंटर सौरभ कांत श्रीवास्तव और हम सभी के गाइडेंस में स्टूडेंट्स, पिछले एक महीने से अपने क्रिएटिव आइडियाज को लेकर आने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। 60 स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं, जो वोलेंटियर के रूप में बैक स्टेज काम करेंगे।
ब्लूमिंग इंडिया :
फ्यूजन थीम राउंड में देश के हर कोने की संस्कृति, रॉक एंड रोल थीम राउंड में इंडियन बॉलीवुड, फोक थीम राउंड में मेजिकल, मिथिकल से जुड़ी संस्कृति
ग्लोबल कैनवास :
रेट्रो थीम राउंड में देश-दुनिया का फैशन, आर्ट गैलरी थीम राउंड में दुनिया के मशहूर आर्ट से जुड़े गारमेंट और विक्टोरियन एरा थीम राउंड में गारमेंट
वर्ल्ड ऑफ फैंटसी :
इस राउंड में थीम को यूनिवर्स, स्टार पर फोकस किया गया है। रैंप पर नियोन कलर्स गारमेंट के अलावा शाइनी फेब्रिक नजर आएंगे।
इन टू द फ्यूचर :
रिसायकल मटेरियल का इस्तेमाल करके वेस्टर्न और हाई फैशन गारमेंट तैयार किए गए है। इसी राउंड में डिजिटल प्रिंट के इस्तेमाल के गारमेंट भी रैंप पर नजर आएंगे।
एनआईएफडी ग्लोबल, इंदौर की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोड़ी ने बताया कि स्टूडेंट्स पिछले 1 महीने से तैयारी कर रहे हैं। पहला दिन पूरी तरह एनआईएफडी ग्लोबल के स्टूडेंट्स के नाम होगा। हमने इसका दायरा बढ़ाया है। दूसरे दिन और तीसरे दिन नामी डिजाइनर्स के साथ ही सेलिब्रिटी डिजाइनर्स के कलेक्शन रैंप पर होंगे।


