- सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम
- एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं बनेंगी अनोखी और रचनात्मक
- ProcureKey Wins Excellence in Strategic Sourcing Award at Procurement Summit & Awards 2026
- जूनो जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया 'फ्यूल गार्ड', इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऐड-ऑन जो ब्लेंडेड फ्यूल से इंजन को होने वाले नुकसान पर देगा सुरक्षा
- A Mother's Nine-Year Search Collides with a Truth No One Saw Coming: ‘Shaque: Trust No One’ Trailer Out Now
ब्लॉसम कोचर ने इंदौर में अपनी लेटेस्ट बुक , द ग्लो गेटर्स गाइड टू एवरीडे स्किनकेयर का अनावरण किया
इंदौर, सितम्बर, 2024: प्रसिद्ध अरोमाथेरेपी विशेषज्ञ और स्किनकेयर विशेषज्ञ, डॉ. ब्लॉसम कोचर ने इंदौर में अपनी नवीनतम पुस्तक, “द ग्लो गेटर्स गाइड टू एवरीडे स्किनकेयर” का सफलतापूर्वक अनावरण किया। मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. कोचर ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी यह बहुप्रतीक्षित पांचवीं पुस्तक आधुनिक स्किनकेयर विज्ञान के साथ पारंपरिक भारतीय प्रथाओं को मिलाकर व्यक्तियों के दैनिक स्किनकेयर रूटीन को पूरी तरह से बदल देगी।
डॉ. ब्लॉसम कोचर ने अपनी पुस्तक का अनावरण करते हुए साझा किया। “आज की दुनिया में, जहां सिंथेटिक समाधान और तत्काल परिणाम स्किनकेयर उद्योग पर हावी हैं, मैं कुछ प्रामाणिक और निरन्तर समाधान पर लौटना चाहती हूँ।,” यह पुस्तक हमारे समृद्ध भारतीय विरासत और इसके प्राकृतिक स्किनकेयर रहस्यों के प्रति मेरा आभार है। सरल लेकिन प्रभावी प्रथाओं और आसानी से उपलब्ध अवयवों के माध्यम से, मैं आशा करती हूं कि हर कोई अपनी अनूठी चमक को स्वाभाविक और समग्र रूप से पाए।”
वेलनेस और अरोमाथेरेपी में दो दशकों से अधिक के करियर के साथ, डॉ. कोचर लंबे समय से प्राकृतिक सौंदर्य समाधान में एक विश्वसनीय नाम रही हैं। उनकी यह नवीनतम पुस्तक वर्षों की विशेषज्ञता को एक व्यापक लेकिन सुलभ मार्गदर्शिका में संजोई हुई है, जिसका उद्देश्य पाठकों को प्रामाणिक, प्रकृति आधारित तकनीकों के माध्यम से चमकदार और स्वस्थ त्वचा प्राप्त करने में सशक्त बनाना है।
डॉ. ब्लॉसम कोचर ने अपने ब्रांड ब्लॉसम कोचर अरोमा मैजिक की प्रोफेशनल स्किनकेयर रेंज में वीटा बूस्ट फेशियल किट और हाइड्रा प्रो+ फेशियल किट को भी पेश किया। वीटा बूस्ट किट कोमलता, चिकनाई, लचीलापन और चमक को बहाल करने के लिए एक 4-स्टेप फेशियल है। इसके अद्वितीय तत्व त्वचा को नई ऊर्जा देते हैं और त्वचा को पुनर्जीवित तथा इसकी कायाकल्प करते हैं। हाइड्रा प्रो+ किट एक 4-स्टेप फेशियल किट है जिसे त्वचा को कोमलता, हाइड्रेशन, चिकनाई और चमक प्रदान करने के लिए अद्वितीय सामग्री के साथ तैयार किया गया है। यह झुर्रियों को कम करता है और त्वचा को जलन और सूजन से सुरक्षा और सुकून प्रदान करता है।
डॉ. ब्लॉसम कोचर
उत्साह, परिश्रम और संकल्प की मिसाल, डॉ. ब्लॉसम कोचर भारतीय सौंदर्य और वेलनेस उद्योग में एक प्रसिद्ध नाम हैं। समय से आगे की सोच रखने वाली महिला, वे अरोमाथेरेपी में डबल डॉक्टरेट की डिग्री के साथ एक दूरदर्शी हैं और भारत में अरोमाथेरेपी की अग्रणी हैं। डॉ. ब्लॉसम कोचर ब्लॉसम कोचर ग्रुप ऑफ कंपनियों की चेयरपर्सन और भारत की पहली और सबसे बड़ी अरोमाथेरेपी आधारित सौंदर्य और वेलनेस ब्रांड, ब्लॉसम कोचर अरोमा मैजिक की संस्थापक हैं। यह ब्रांड उनके समग्र सौंदर्य के प्रति विश्वास को दर्शाता है जो भीतर से बाहर तक झलकता है।
डॉ. कोचर का विश्वास प्रकृति और अरोमाथेरेपी की उपचारात्मक शक्ति में है, तथा सौंदर्य उद्योग के बारे में उनकी व्यापक ज्ञान भी उनके द्वारा लिखी गई 5 पुस्तकों की नींव बनती है। उनकी नवीनतम पुस्तक “द ग्लो गेटर गाइड टू एवरीडे स्किनकेयर” दैनिक आवश्यक घरेलू सामग्री को स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने के लिए एक विस्तृत मार्गदर्शिका है।
कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त कर चुकीं, डॉ. कोचर सौंदर्य उद्योग में एक आइकन मानी जाती हैं और कई संगठनों में उच्च पदों पर हैं। वे ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर स्किल काउंसिल इंडिया की अध्यक्ष भी हैं।


