- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
ज़रीन खान ने विक्रमादित्य मोटवानी की ‘CTRL’ को सराहा, फिल्म के बारे में ये कहा!
ज़रीन खान उन मशहूर हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो विक्रमादित्य मोटवानी के लेटेस्ट प्रोजेक्ट ‘CTRL’ की प्रशंसा कर रहे हैं। खान ने फिल्म के बारे में अपने विचार अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किए। एक्ट्रेस ने कहा “CTRL इज ट्रूली ग्राउंड ब्रेकिंग! काँग्रेट्स टू motwayne फ़ॉर येट अगेन मेकिंग ए फ़िल्म दैट इज क्लोज टू होम. इट शेक्स यू फ्रॉम विदइन, मेक्स यू थिंक. ananyapanday, यू आर टू गुड. वन ऑफ योर बेस्ट्स फ़ॉर श्योर.”
इससे पहले, अनुराग कश्यप, सामंथा रूथ प्रभु और जैसे कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। यह पहली बार नहीं है, जब ज़रीन ने अपने इंडस्ट्री के लोगों के काम की सराहना की है। अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ अपने एक्सप्रेशन और राय साझा करने में कभी संकोच नहीं किया।
खान फिलहाल अपने फिटनेस वीडियो के लिए सुर्खियों में हैं, जिसने उनकी सिल्वर स्क्रीन वापसी को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। हाल ही में, आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान, एक्ट्रेस ने वादा किया था कि उनके दर्शक उन्हें जल्द ही स्क्रीन पर देख पाएंगे। अभिनेत्री ने कथित तौर पर कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट साइन किए हैं, जिनकी घोषणा वह जल्द ही करेंगी।


