- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
सैनी इंडिया ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में अपनी 22वीं 3एस ब्रांच का उद्घाटन किया
नेल्लोर, 5 अक्टूबर, 2024: सैनी इंडिया, जो निर्माण उपकरण बनाने वाली एक अग्रणी कंपनी है, ने नेल्लोर के वेदयापालेम में अपनी नई 3एस (सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स) ब्रांच का उद्घाटन किया है। यह उद्घाटन कंपनी के देश में तेजी से हो रहे विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ब्रांच रायलासीमा क्षेत्र में छठी और तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश के मधुरा में 14वीं 3एस ब्रांच होगी। पुराने नेल्लोर जिले में इसकी लोकेशन भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ से बड़ी संभावनाओं वाले बाजारों तक पहुँचना आसान है। इन बाजारों में नेल्लोर, सुल्लुरपेटा, कवाली, अत्माकुर, कृष्णापटनम, गुडुर और नायडूपेटा शामिल हैं। सैनी इंडिया का यह कदम न केवल कंपनी की विस्तार योजनाओं को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र में निर्माण उपकरण की उपलब्धता और सेवा को भी बढ़ावा देगा।
उद्घाटन के अवसर पर 35 से अधिक संभावित ग्राहक तथा जिले के अग्रणी वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इससे स्थानीय व्यवसाय के लिये मिल रहे मजबूत समर्थन का पता चलता है। यह ब्रांच देश में 242वीं 3एस आउटलेट है और ग्राहक के लिये सुलभता तथा सेवा को बेहतर बनाने में सैनी इंडिया की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस विस्तार के साथ सैनी इंडिया ने सुनिश्चित किया है कि क्षेत्र का हर महत्वपूर्ण ग्राहक एक 3एस सेंटर से 150 किलोमीटर की दायरे में हो, ताकि उसे सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स के सभी समाधान मिल सकें।
इस अवसर पर एक्सकेवेटर बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट श्री शशांक पांडे ने कहा, ‘’नेल्लोर में हमारी नई 3एस ब्रांच का उद्घाटन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उत्पादों तथा सेवाओं को अपने ग्राहकों के ज्यादा करीब पहुँचाने के हमारे मिशन को आगे बढ़ाता है। हम अपना नेटवर्क बढ़ाने और भारत के सभी प्रमुख बाजारों में अपने अत्याधुनिक निर्माण उपकरण, उच्च-स्तर की सेवा तथा असली स्पेयर पार्ट्स को सब तक पहुंचाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। आंध्र प्रदेश में अपने ग्राहकों से मिले सहयोग एवं भरोसे ने हमें लगातार कुछ नया करने और अपना दायरा बढ़ाने की प्रेरणा दी है।‘’
इसके अलावा, मधुरा इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रा. लि., रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के डीलर प्रिंसिपल श्री आदित्य सोमा ने कहा, ‘‘सैनी इंडिया के साथ भागीदारी करते हुए हम बहुत खुश हैं। हमने अपनी नई शाखा खोलकर अपने ग्राहकों को बेहतरीन निर्माण उपकरण और सेवाएं देने की अपनी क्षमता को बढ़ा दिया है। हम उन्हें बिक्री एवं सर्विस की भी शानदार सेवाएं देंगे। इस सहयोग की मदद से, हम आंध्र प्रदेश में बुनियादी ढांचे से जुड़ी हर तरह की जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार हैं।”
अपने 3एस ब्रांच नेटवर्क का विस्तार करने के लिये, सैनी इंडिया का मौजूदा निवेश बेजोड़ ग्राहक सेवा देने में उसकी अटूट प्रतिबद्धता दिखाता है। मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ कंपनी सुनिश्चित करती है कि देशभर में ग्राहकों को सेल्स, सर्विस तथा स्पेयर पार्ट्स के लिए विश्व-स्तरीय सुविधाएं मिल सकें।


