- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
एलआईसी की नई पेंशन योजना जीवन शांति
इंदौर. एलआईसी द्वारा एलआईसी की एक नई पेंशन योजना जीवन शांति शुरू की. एलआईसी की जीवन शांति योजना एक नॉन लिंक्ड, लाभ रहित, एकल प्रिमियम, वार्षिकी योजना है जो तात्कालिक और आस्थगित वार्षिकी के साथ भी उपलब्ध है. विलम्बित अवधि 1 से 20 साल तक की हो सकती है.
योजना के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एस.बी. मिश्रा और विपणन प्रबंधक सुधीर कुमार दुबे ने बताया कि यह एलआईसी की अनूठी पॉलिसी है. इसमें कोई प्रतिबंध नहीं है. इसमें न्यूनतम क्रय मूल्य 1,50,000 रुपए है जिससे की एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होगी. जबकि अधिकतम क्रय मूल्य की कोई सीमा नहीं है. न्यूनतम राशि उम्र के अनुसार कुछ बढ़ भी सकती है. यह 12 सितंबर को लांच की गई है और लांच के बाद एक दिन में ही इंदौर मंडल ने 82 पॉलिसी बेच दी है. इसमें 2 करोड़ 58 लाख का निवेश आया है.
संयुक्त जीवन वार्षिकी विकल्प का उपयोग परिवार के किसी भी निकटतम संबंधी यानी दादाजी, अभिभावक, बच्चे, बच्चों के बच्चे या पति-पत्नी या भाईयों-बहनों हेतु द्वितीय जीवन हेतु किया जा सकता है. यदि प्रस्तावक के पास विकलांग डिपेंडेंट (दिव्यांगजन) है, तो तत्काल वार्षिकी विकल्प के तहत, दिव्यांगजन के लाभ हेतु उसे नॉमिनी या दूसरे एन्युटेंट के रूप में रखकर योजना खरीदी जा सकती है. तत्काल वार्षिकी के तहत, सभी वार्षिकी विकल्प एनपीएस सबस्क्राईबर के लिए उपलब्ध होंगे.
एनपीएस सबस्क्राईबरों में सरकारी कर्मचारी, निजी कंपनियां और एनपीएस लाइट की सदस्यता लेने वाले भी शामिल हैं. तात्कालिक और आस्थगित वार्षिकी दोनों के लिए पॉलिसी की शुरुआत पर ही एन्युटी दर गारंटीड है. उन्होंने बताया कि इस योजना को ऑफ़लाइन के साथ ही ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है. एलआईसी की जीवन शांति एक व्यापक वार्षिकी योजना है जिसमें व्यक्ति के लिये और परिवार के लिए भी विशेष रूप से अद्वितीय सुविधाएं हैं।


