- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
देश के जाने माने गणेश मंदिर उतारे कैनवास पर
स्कूल ऑफ फाईन आर्ट्स में पेंटिंग एक्जीबीषन स्तुति का आयोजन
इंदौर. गणेशोत्सव के अवसर पर आईपीएस एकेडमी के स्कूल ऑफ फाईन आर्टस द्वारा स्तुति चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
उपरोक्त जानकारी देते स्कूल ऑफ फाईन आर्टस की एचओडी श्रीमति नवीना गंजू ने बताया कि गणेशजी पर आधारित इस प्रदर्शनी मेें लगभग सभी बच्चों की कृतियां की प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई. स्टूडेन्ट्स ने गणेश जी के कई रुप के साथ गणेशजी के प्रसिद्ध मंदिरों की वास्तुकला को अपने चित्रों में दर्शाया है.
देवांशी राठौर ने पुणे के दगड़ू सेठ हलवाई गणपति मंदिर की वास्तुकला को दर्शाया है. प्रीति पाटीदार ने तमिलनाडु के उच्ची पिल्लौयर मंदिर के लैडस्केप फॉर्म में रचा है।
कुं.सुरेन्द्र सिंह पॅवार ने कर्नाटक के हम्पी के गणेष मंदिर को चित्रित किया है. दीपिका शर्मा ने भी गणेश का नृत्य करते हुए रिद्धी-सिद्धी के साथ पेंट किया है. राजश्री शर्मा ने गणपति को बारह राशियों के स्वामी के रुप में कैनवास पर उतारा है. मिशिका अरोरा ने गणेशजी के स्त्री रुप विनायकी को चित्रित किया है. डेन्सी एॅलेक्स ने बोल्ड वर्क में गणेशजी की छवि उकेरी है.
इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों ने भी गणेशजी के पौराणिक व डेकोरेटिव चित्र रचे. प्रदर्शनी में संस्था के अध्यक्ष वास्तुविद अचल चौधरी, स्कूल ऑफ फाईन आर्टस के डायरेक्टर अमित गंजू भी उपस्थित थे. प्रदर्शनी 19 सितम्बर तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी.


