- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
समाजसेवी मेहता का किया बहुमान
इंदौर. श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ ने छोटा बांगड़दा स्थित हाईलिंक सिटी में बने पाश्र्वकल्तरू धाम में समाज सेवी श्री विजय मेहता को अभिनंदन पत्र भेंट कर बहुमान किया.
विजय मेहता को यह अभिनंदन पत्र उनके द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्य के लिए दिया गया है. श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मूर्तिपूजक ट्रस्ट एवं श्रीसंघ के शांतु पालरेचा, सुरेश बोथरा एवं पुण्डरिक पालरेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय मेहता जी ने समाजसेवा के कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया. उनके इस उल्लेखनीय कार्य एवं समाज के लिए तन, मन और धन से अपना सहयोग देने के लिए उन्हें ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं समाज बंधुओं ने उनका बहुमान किया. मेहता के बहुमान पर मनीष सुराणा, हंसराज जैन, संजय मोगरा, शेखर गेलड़ा सहित सभी समाज बंधुओं ने बधाई दी है.


