- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अल्ट्राटेक अपने लॉजिस्टिक ऑपरेशन में 100 और ईवी ट्रक का करेगी इस्तेमाल
जनवरी 2024 में पांच इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए सफल पायलट के बाद विस्तार
18 नवंबर 2024, मुंबई:भारत की सबसे बड़ी सीमेंट और रेडी-मिक्स कंक्रीट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने अपने लॉजिस्टिक ऑपरेशन्स के तहत सामग्री एवं उत्पादों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी ट्रक) के इस्तेमाल को बढ़ाने की घोषणा की है.
कंपनी ने मध्य प्रदेश में स्थित अपनी इंटीग्रेटेड सीमेंट उत्पादन इकाई धार सीमेंट वर्क्स से महाराष्ट्र में स्थित अपनी ग्राइंडिंग इकाई धुले सीमेंट वर्क्स तक प्रति माह 75,000 मीट्रिक टन क्लिंकर की ढुलाई के लिए लगभग 100 इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी ट्रकों) के इस्तेमाल के लिए एक नई परिवहन सेवा अनुबंध है. इन दोनों इकाइयों के बीच की आने-जाने की दूरी लगभग 400 किलोमीटर है.
अल्ट्राटेक भारत में इतनी अधिक दूरी के लिए इतने बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक ट्रकों का इस्तेमाल करने वाली पहली सीमेंट कंपनी है. क्लिंकर की ढुलाई के लिए जीवाश्म ईंधन(डीजल) से चलने वाले ट्रकों की जगह पर इन इलेक्ट्रिक ट्रकों के इस्तेमाल से परिवहन उत्सर्जन में सालाना 17,000 मिट्रिक टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड की कमी लाने में मदद मिलेगी.
जनवरी 2024 में अल्ट्राटेक ने इस रूट पर क्लिंकर की ढुलाई के लिए पांच इलेक्ट्रिक ट्रकों का इस्तेमाल प्रायोगिक तौर (पायलट प्रोजेक्ट) पर शुरू किया था. इस प्रयोग के सफल रहने के बाद यह विस्तार करने का फैसला किया गया है. पायलट प्रोजेक्ट के तहत चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के साथ-साथ ट्रक ड्राइवरों को पूरी ट्रेनिंग भी दे गई. इसके साथ ही अल्ट्राटेक अपने लॉजिस्टिक ऑपरेशन्स में अधिक ईवी ट्रक के इस्तेमाल के लिए अन्य रूट का भी मूल्यांकन कर रही है. अल्ट्राटेक की कंपनी की दो अन्य विनिर्माण इकाइयों के बीच क्लिंकर की ढुलाई के लिए इसी तरह के मॉडल पर आधारित पायलट प्रोजेक्ट चलाने की योजना है.
अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर के सी झंवर ने कहा, “अल्ट्राटेक 2050 तक नेट जीरो के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. हमने अपने बिजनेस कंडक्ट में सस्टेनेबिलिटी लाने के लिए यह समग्र कदम उठाया है. हमारे लॉजिस्टिक ऑपरेशन्स में ईवी ट्रकों के इस्तेमाल में वृद्धि इंडस्ट्री में सस्टेनेबल व्यवस्थाओं को लागू करने को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.”
अल्ट्राटेक का लक्ष्य भारत सरकार के ईफास्ट पहल के तहत जून 2025 तक 500 इलेक्ट्रिक ट्रकों का इस्तेमाल करने का है. यह भारत की शुरुआती सीमेंट कंपनियों में से एक है जिसने 2021 में सीएनजी वाहनों, 2022 में एलएनजी वाहनों और 2024 में इलेक्ट्रिक ट्रकों के इस्तेमाल के साथ ‘ग्रीन लॉजिस्टिक’ को अपनाया है. लॉजिस्टिक पार्टनर्स के साथ समन्वित प्रयासों का नतीजा है कि कंपनी की विभिन्न विनिर्माण इकाइयों से उत्पादों और सामग्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाने के लिए 468 से ज्यादा सीएनजी ट्रकों और 67 एलएनजी ट्रकों का इस्तेमाल होता है.


