- हर कमर दर्द को मस्कुलर न समझें, पेशाब-मल का कंट्रोल बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- आमिर, ऋतिक समेत कई बड़े नाम प्रोड्यूसर्स गिल्ड काउंसिल में शामिल, शिबाशिष सरकार लगातार पांचवीं बार बने प्रेसिडेंट
- ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना नया अंदाज़, ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ से करेंगे हिंदी फीचर फिल्म में डेब्यू
- Sidharth Malhotra Starrer The Vvaan Opens Well at the Box Office, Stands Tall Amid Avengers: Endgame Re-run and Paradise
- आईएसए मैराथन 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की ताकत
रिले सेंटर इंदौर में सैयदना साहब की वाअज का सीधा प्रसारण शुरू।
इंदौर। दाऊदी बोहरा समाज के मोहर्रम के अशारा मुबारका की नौ दिनी वाअज शुक्रवार से शुरू हुई। समाज के धर्मगुरु हिज होलिनेस सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की चेन्नई में फरमाई गई वाआज का सीधा ऑडियो वीडियो प्रसारण इंदौर में 29 मस्जिदों व मरकजों पर हुआ। इंदौर में चेन्नई से सैयदना साहब की नौ दिनी अशारा मुबारका की वाअज का सीधा प्रसारण 27 जुन से 5 जुलाई तक प्रतिदिन होगा।
यह जानकारी देते हुए समाज के इंदौर के मीडिया प्रभारी मज़हर हुसैन सेठजी वाला व सदस्य बुरहानुद्दीन शकरुवाला ने बताया कि वाअज का सीधा प्रसारण सुबह दस बजे से शुरु होकर दोपहर डेढ़ बजे तक हुआ। वाअज का सीधा प्रसारण सैफी नगर, बाबजी नगर, सियागंज, बोहरा बाखल, छावनी, मसाकीन सैफिया, हैदरी टाउन शीप, न्यु सैफी नगर, हसनजी नगर, नुरानी नगर, बद्री बाग, राऊ, बेटमा सहित अन्य मस्जिदों व मरकजों पर हुआ।
सैयदना साहब ने वाअज में करबला में तीन दिन के भूखे प्यासे शहिद हुए इमाम हुसैन की शहादत के बयान फरमाएं एवं सभी के लिए दुआएं फरमाई। इस अवसर पर पुरजोश मातम हुआ। वाअज में सैयदना साहब के दर्शन होते ही समाजवासीयो ने मौला मौला मुफद्दल मौला के नारे लगाए एवं सैयदना साहब की दीर्घायु की दुआएं की। वाअज में बड़ी संख्या में समाजवासी उपस्थित थे। इंदौर रिले सेंटर घोषित होने से चेन्नई से सैयदना साहब की वाअज के सीधे प्रसारण में शामिल होने इंदौर के बाहर से बड़ी संख्या में समाजवासी इंदौर आए है। समाज द्वारा सभी के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं की गई है।


