- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
मिताशा फाउंडेशन का “ऊर्जा शक्ति पत्ती” दान एवं जागरूकता कार्यक्रम
इंदौर, जुलाई 2025। मिताशा फाउंडेशन ने अपने सामाजिक दायित्व और स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य को पूरा करते हुए इंदौर के अनुभूति विजन सेवा संस्थान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में 53 विशेष रूप से सक्षम बच्चों के बीच “ऊर्जा शक्ति पत्ती” का दान और इसके उपयोग की जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना और आत्मनिर्भरता की दिशा में मार्गदर्शन करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत एक सुंदर स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों का दिल छू लिया। इस प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी भी परिस्थिति से बंधी नहीं होती।
मिताशा फाउंडेशन के प्रतिनिधि आलोक सिंघी ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भरता और सशक्तता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए भी मार्गदर्शन देना है। ‘ऊर्जा शक्ति पत्ती’ जैसे सरल और प्रभावी उपायों से हम इन बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। यह पहल हम सभी के सामूहिक प्रयासों और सेवा भावना की मिसाल है, और मैं आशा करता हूँ कि यह कार्यक्रम इन बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा।”
श्री सिंघी ने बच्चों को ऊर्जा शक्ति पत्ती के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया और इसकी नियमित उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पत्ती आयरन की कमी, हीमोग्लोबिन की कमी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने में सहायक है।
इस आयोजन में रोटरी क्लब ऑफ इंदौर यूनाइटेड के अध्यक्ष श्री राजीव टूटेजा ने भी बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों की ऊर्जा और उत्साह की सराहना की और संस्थान के विकास में योगदान देने के लिए साइकिलों का दान करने का संकल्प लिया, ताकि बच्चों को आत्मनिर्भरता और गतिशीलता की दिशा में मदद मिल सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि रोटरी क्लब इस तरह की पहल में भविष्य में भी सहयोग करेगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण श्री हर्ष कौल, श्रीमती सुमिता सिंघी, सुश्री निमिषा सिंघी, श्री कृष्ण शर्मा, श्री धीरज खंडेलवाल भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन और मेज़बानी श्रीमती चंचल सलारिया, ट्रस्टी एवं समन्वयक, अनुभूति संस्थान ने की। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के बाद, सभी अतिथियों और बच्चों के लिए मिताशा फाउंडेशन की ओर से सामूहिक रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सेवा, आत्मीयता और सहयोग का अद्वितीय संगम देखने को मिला।
मिताशा फाउंडेशन का यह प्रयास यह दर्शाता है कि जब सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा को एक साथ जोड़ा जाता है, तो समाज में वास्तविक और स्थायी बदलाव संभव है।


