- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
देश-विदेश के 2000+ यूरोलॉजिस्ट जुटेंगे इंदौर में, USICON 2026 बनेगा सर्जरी और मेडिकल साइंस का महाकुंभ
इंदौर, 27 जनवरी 2026। स्वच्छता में देश में लगातार नंबर वन रहने वाला इंदौर अब चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भी इतिहास रचने जा रहा है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर USICON 2026 की मेजबान टीम इंदौर ने देश-विदेश के यूरोलॉजिस्ट्स, सर्जन्स और चिकित्सा विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए घोषणा की है कि 27 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक होने वाला यह कॉन्फ्रेंस यूरोलॉजी जगत का अब तक का सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से उन्नत आयोजन साबित होगा। आयोजन के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शहर में मेडिकल साइंस का वैश्विक संगम देखने को मिलेगा।
कॉन्फ्रेंस में 2000 से अधिक डेलीगेट्स, लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी एवं प्रतिनिधि श्रीलंका, नेपाल सहित कई देशों से शामिल होंगे। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, तुर्की, मलेशिया, सिंगापुर और यूरोप के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही देशभर से 300 से अधिक राष्ट्रीय फैकल्टी और 950 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रस्तुतियां- पेपर, वीडियो और पोस्टर, ज्ञानवर्धन का मंच बनेंगी। 10 वर्षों बाद फिर से लाइव सर्जरी टेलीकास्ट की वापसी हो रही है, जिसमें पहले दिन भारत के तीन बड़े केंद्रों से 9-10 जटिल सर्जरी और दूसरे दिन अमेरिका से लाइव सर्जिकल ट्रांसमिशन सीधे इंदौर में दिखाए जाएंगे। कॉन्फ्रेंस के वैज्ञानिक कार्यक्रम में रोबोटिक सर्जरी, लेप्रोस्कोपी, लेजर तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भविष्य की यूरोलॉजी पर विशेष सत्र रखे गए हैं। पहले दिन के वैज्ञानिक सत्रों में बेस्ट पेपर, बेस्ट वीडियो, मेडिको-लीगल चर्चा और IJU रिसर्च सेशन शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 27 जनवरी को एग्जीक्यूटिव बॉडी मीटिंग से होगी, जबकि 28 जनवरी को क्रिकेट व काउंसिल मीटिंग आयोजित की जाएगी। 29 जनवरी से मुख्य कॉन्फ्रेंस का आगाज होगा, शाम 6:30 बजे भव्य उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। इसी दिन लाइफ केयर क्लब में बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज की गतिविधियां दिनभर चलती रहेंगी तथा प्रेसिडेंशियल डिनर आयोजित होगा। 30 जनवरी की सुबह सुपर कॉरिडोर पर 10 किमी साइक्लिंग रैली, इंडियन स्कूल ऑफ यूरोलॉजी द्वारा रेजिडेंट्स के लिए विशेष ट्रेनिंग तथा इंडियन जर्नल ऑफ यूरोलॉजी की अवॉर्ड सेरेमनी रखी गई है। 31 जनवरी को प्रख्यात कीनोट स्पीकर डॉ. महेंद्र भंडारी (यूएसए) का संबोधन और एआई थीम आधारित सेशन होंगे, वहीं शाम को सचेत-परंपरा का सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा। 1 फरवरी को इंदौर मैराथन के साथ “Pass the Baton of Life” थीम पर ऑर्गन डोनेशन जागरूकता रन तथा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
USICON 2026 केवल अकादमिक मंच नहीं बल्कि ‘Urolympics’ के रूप में खेल और फिटनेस का उत्सव भी होगा। क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, शतरंज, कैरम, साइक्लिंग और मैराथन जैसी प्रतियोगिताएं डॉक्टरों के बीच भाईचारे और ऊर्जा का वातावरण बनाएंगी। साथ ही मेहमानों को मालवा की संस्कृति से रूबरू कराने के लिए भव्य सांस्कृतिक संध्या, बैंक्वेट, उज्जैन-ओंकारेश्वर-मांडू-महेश्वर पर्यटन और प्रसिद्ध इंदौरी पोहा-जलेबी व सराफा बाजार के स्वाद का अनुभव भी कराया जाएगा।
आयोजन समिति ने आम जनता के लिए भी स्वास्थ्य संदेश जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी, ब्लैडर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी समस्याओं के लिए सीधे यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें, रोबोटिक सर्जरी प्रोस्टेट के इलाज में अधिक सुरक्षित और प्रभावी है, पथरी या पेशाब संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें तथा महिलाओं और बच्चों की यूरिनरी समस्याओं का इलाज विशेषज्ञ यूरोलॉजिस्ट से ही कराएं। आधुनिक तकनीकों और एआई की मदद से अब सर्जरी कम दर्दनाक और जल्दी रिकवरी वाली हो चुकी हैं।
टीम USICON 2026 का कहना है कि “इंदौर सिर्फ स्वच्छ शहर नहीं, अब शुद्ध विज्ञान और श्रेष्ठ आतिथ्य का भी केंद्र बनेगा।” शहर पूरी गर्मजोशी से देश-विदेश के चिकित्सकों के स्वागत के लिए तैयार है।
डॉ. आर. के. लाहोटी, पैट्रन, यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंदौर ने कहा कि USICON 2026 इंदौर के लिए गौरव का विषय है। यह कॉन्फ्रेंस न केवल यूरोलॉजी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और शोध को साझा करने का मंच बनेगा, बल्कि युवा डॉक्टरों और शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सीख और प्रेरणा भी देगा। इंदौर की मेजबानी क्षमता और चिकित्सा उत्कृष्टता देश-विदेश में नई पहचान बनाएगी।
डॉ. संजय शिंदे, चेयरमैन, ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने कहा कि USICON 2026 को अब तक का सबसे उन्नत और बहुआयामी यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस बनाने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य कर रही है। लाइव सर्जरी, रोबोटिक तकनीक, एआई आधारित सत्र और वैश्विक फैकल्टी की मौजूदगी इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाएगी। हमारा उद्देश्य ज्ञान, इनोवेशन और सहयोग का ऐसा मंच देना है, जो आने वाले वर्षों की यूरोलॉजी की दिशा तय करे।
डॉ. सुशील भाटिया, सेक्रेटरी, ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस के वैज्ञानिक कार्यक्रम को अत्यंत सुव्यवस्थित और अकादमिक रूप से समृद्ध बनाया गया है। 950 से अधिक वैज्ञानिक प्रस्तुतियां, बेस्ट पेपर और वीडियो सेशन तथा इंडियन जर्नल ऑफ यूरोलॉजी के विशेष सत्र प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होंगे।
डॉ. रवि नागर, को-सेक्रेटरी, ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने कहा कि USICON 2026 केवल एक कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि यूरोलॉजिस्ट्स के आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और वैश्विक नेटवर्किंग का सशक्त मंच है। खेल, फिटनेस और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ‘Urolympics’ की अवधारणा कॉन्फ्रेंस को ऊर्जा का उत्सव बनाएगी, जिससे प्रति भागियों को एक यादगार अनुभव मिलेगा।
डॉ. नितेश पाटीदार, ट्रेज़रर, ऑर्गनाइजिंग कमेटी ने कहा कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पारदर्शी और सुनियोजित तरीके से की जा रही हैं, ताकि प्रतिभागियों को विश्व-स्तरीय सुविधाएं मिल सकें। हमारा प्रयास है कि USICON 2026 न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से सफल हो, बल्कि अतिथि सत्कार, आयोजन गुणवत्ता और समग्र अनुभव के लिहाज़ से भी एक सफल कॉन्फ्रेंस के रूप में याद रखा जाए।


