- कारगिल विजय दिवस पर टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स का विशेष कार्यक्रम
- Shimmer Gowns to Lavender Ethnics: Triptii Dimri Serves a Blend of Traditional and Modern Fashion
- Pooja Hegde Shares Wholesome BTS Clicks with Thalapathy Vijay as Jana Nayagan Releases, Pens ‘One Last Time’
- Bhumi Satish Pednekkar Requests Sonam Wangchuk to End his Indefinite Fast, Says "Your concerns have resonated with people across the country, and we are beginning to see progress"
- प्रोफेशनल हेयर स्टाइलिस्ट बनने का सपना होगा पूरा
किरदार इम्पेक्टफुल होना चाहिएः रकुलप्रीत
इंदौर. मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं, जो कहानी में अहम भूमिका निभाएं और दर्शकों पर छाप छोड़ें. किरदार की कहानी में भूमिका भले ही छोटी हो लेकिन वह ऐसी हो जो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाए, प्रभावपूर्ण हो और याद रखा जाए. मैं इम्पैक्टफुल रोल करना पसंद करती हूं,

यह कहना है अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह का. वे रविवार को शहर में थीं और केडब्ल्यूसी लक्•ारियों के एनिवर्सरी पर आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आई थी. यहां उन्होंने कुछ घड़ियाँ देखीं और कमल ग्रुप के डायरेक्टर से बातचीत की और प्रशंसकों से भी भेंट की. मीडिया से चर्चा में कहा कि मैं पहली बार इंदौर आई हूं और यहां आकर बहुत खुशी हो रही है. यहां के खाने-पीने की काफी तारीफ सुनी है, इसलिए जब भी मौका मिलेगा, यहां की चाट जरूर चखना चाहूंगी. शहर की सफाई देखकर भी बहुत अच्छा लगा. कोशिश करूंगी कि जब भी मौका मिले इंदौर जरूर आऊं. रकुलप्रीत ने कहा कि घड़ी सिर्फ समय बताने का साधन नहीं, बल्कि इंसान की पहचान भी होती है. घड़िया टाइमलेस एलिमेंट होती है. वक्त हमेशा अच्छा रहे इसलिए अच्छी घड़ी पहनना भी एक तरह से सकारात्मक सोच का प्रतीक है.
फिल्मी करियर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं जब भी कोई फिल्म चुनती हैं तो कई पहलुओं पर ध्यान देती हैं. फिल्म किसी एक चीज पर निर्भर नहीं करती है, यहां कई पहलुओं का कॉम्बीनेशन होता है. कभी स्कि्रप्ट बहुत मजबूत होती है, कभी निर्देशक शानदार होता है, तो कभी सह-कलाकार अच्छा होता है. मैं इन सभी बातों को देखकर ही फैसला लेती हूं. हालांकि इस समय मैं अपने करियर के जिस दौर में हूं, वहां लगातार अच्छे और असरदार रोल करना चाहती हूं. भविष्य में मैं हिस्टोरिकल बायोपिक या रोमांटिक फिल्म करना चाहूंगी.


