- शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा – "नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…"
- Sheena Chohan Gives A Quick Sneak Peak To Fans About Her Next Big Hollywood Project Says, "New Stories, New World, New Adventure…."
- मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
- Seerat Kapoor’s Symbolic Maa Kali-Inspired Post Sparks Curiosity, Leaves Fans Decoding Its Meaning
- भारत में क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' की आईमैक्स एडवांस बुकिंग 8 जून से शुरू होगी।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर शिव वाटिका टाउनशिप में भव्य आयोजन
इंदौर के लसूड़िया, देवास नाका स्थित शिव वाटिका टाउनशिप में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसकी जिम्मेदारी सोसाइटी के मंदिर प्रभारी मुरलीधर गौर ने निभाई। उनकी मेहनत और समर्पण से मंदिर का वातावरण दिव्यता और आस्था से सराबोर हो उठा, जिससे उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति हुई।
कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, भजन-कीर्तन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के रहवासी शामिल हुए। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और एकजुटता का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में डॉ. गौरव नाइक के नेतृत्व में कोर कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें रवि वर्मा, मुरलीधर गौर, विकास शर्मा, योगेश मोरछले, संजय जैन, रोहित हुंद्वाणी, रविंदर झज्ज और संजीव गुप्ता का विशेष योगदान रहा। साथ ही, गोपाल पटेल (सुपरवाइजर), दीपू और सोनू के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी उपस्थित जनों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने की कामना की।


