- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
मैत्री से संगठन और संगठन से सेवा के मार्ग को सार्थक करो
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप सुप्रीम का शपथ विधि समारोह संपन्न
जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप इन्दौर सुप्रीम का भव्य शपथ विधि समारोह स्थानीय 7स्टेप सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना और नृत्य नाटिका से हुआ। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इसके पश्चात ग्रुप की महिला सदस्यों ने मंगलाचरण को नृत्य के रूप में प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
शपथ विधि समारोह में पधारे हुए मुख्य अतिथि जय सिंह जैन, दिलीप सी जैन, उद्योग पति प्रतीक सूर्या, युवा भाजपा नेता श्री दीपक जैन टीनू एवं फेडरेशन के वरिष्ठजनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत उध्बोधन निवर्तमान अध्यक्ष मनोज डंक ने दिया।
कमल जैन ने पिछले दो वर्ष के कार्यकाल की रुपरेखा रखी।
समाज मे संगठन का बड़ा महत्व है मैत्री और संगठन के गठबंधन से संघ समाज की प्रगति को कोई रोक नही सकता। सेवा के भावो को सार्थक करो समाज के अंतिम व्यक्ति का कैसे भला हो इसकी चिंता करो। चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो। उक्त विचार दीपक जैन टीनू ने व्यक्त किये
“जो भी चीज आपको शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर बनाती है, उसे जहर समझकर त्याग दें।” युवा जीवन मे आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करे और सफल बने।
उक्त विचार समारोह में युवा उद्योगपति श्री प्रतीक सूर्या ने व्यक्त किए।
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर शोभा जी जैन ने नवीन अध्यक्ष विनोद डोली पटवा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई और अपने उद्बोधन में संगठन की एकता व सेवा कार्यों पर जोर दिया। इसके पश्चात श्रीमती किरण सिरोलिया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। सेंट्रल रीजन के चेयरमेन श्री राजेश जैन पप्पू ने संपूर्ण कार्यकारिणी को शपथ प्रदान करवाई और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर सुप्रीम ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा ने सुप्रीम ग्रुप के नवीनतम अध्यक्ष श्री विनोद डोली पटवा को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि सुप्रीम ग्रुप नई ऊर्जा के साथ मानव सेवा एवं ‘पर्यावरण बचाओ’ अभियान को केंद्र में रखकर कार्य करेगा और समाज में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”
तत्पश्चात अध्यक्ष श्री विनोद डोली पटवा ने अपने उद्बोधन में सुप्रीम ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, “जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य सिर्फ कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज सेवा, जीव दया, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ठोस कार्य करना है। आप सभी के सहयोग से हम सुप्रीम ग्रुप को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।”
निवृतमान अध्यक्ष श्री मनोज मलका डंक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम संचालन सतीश सिंघवी और सुनील तांतेड़ ने किया। ज्योति हेमंत तड़वेचा ने आभार व्यक्त किया। अमित मेघा बडोला ने राष्ट्रगान से सभा समाप्त की।


