- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
इंदौर के केयर सीएचएल हॉस्पिटल ने जीते 3 बड़े हेल्थकेयर अवॉर्ड
इंदौर 19 मई 2026: बेहतर इलाज, आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम किसी भी अस्पताल की सबसे बड़ी पहचान होती है। मरीज़ों का भरोसा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही किसी संस्थान को हेल्थकेयर क्षेत्र में अलग मुकाम दिलाती हैं। इंदौर का केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स लगातार इसी दिशा में काम करते हुए अब राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है।
केयर सीएचएल हॉस्पिटल, इंदौर को बिज़नेसवर्ल्ड हेल्थकेयर इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। हॉस्पिटल को मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (MIS), क्रिटिकल केयर और कार्डियक केयर श्रेणी में “बेस्ट हॉस्पिटल” के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मरीज़ों को बेहतर इलाज, अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है। अस्पताल ने इन तीनों क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और सफल उपचार के जरिए खास पहचान बनाई है।
मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (MIS) सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए डिपार्टमेंट के हेड और क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. मनीष पोरवाल तथा क्लिनिकल डायरेक्टर – जनरल, जीआई, कोलोरेक्टल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन डॉ. सी. पी. कोठारी की टीम की विशेष भूमिका रही। वहीं क्रिटिकल केयर और इंटरनल मेडिसिन सेवाओं में बेहतर उपचार और क्लिनिकल एक्सीलेंस के लिए क्लिनिकल डायरेक्टर – इंटरनल मेडिसिन डॉ. निखिलेश जैन के नेतृत्व को भी इस उपलब्धि का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया।
केयर सीएचएल हॉस्पिटल के एचसीओओ मनीष गुप्ता ने कहा, “यह सम्मान हमारे पूरे मेडिकल स्टाफ, डॉक्टरों और कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम हमेशा मरीज़ों को बेहतर उपचार, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। आने वाले समय में भी हम इसी तरह हेल्थकेयर क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देते रहेंगे।”


