- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
इंदौर के यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शुरू किया हाइपरटेंशन क्लिनिक
हाई ब्लड प्रेशर मरीजों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श, नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध उपचार
इंदौर, 27 मई 2026: बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को ध्यान में रखते हुए अन्नपूर्णा रोड स्थित यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शहर में समर्पित हाइपरटेंशन क्लिनिक की शुरुआत की है। यह क्लिनिक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या है या जो इससे जुड़ी जटिलताओं के जोखिम में हैं।
हाइपरटेंशन क्लिनिक का उद्घाटन इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. वत्सल कयाल तथा कंसल्टेंट मेडिसिन डॉ. सुहानी कयाल द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान अस्पताल के चिकित्सक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. वत्सल कयाल ने कहा, “हाइपरटेंशन को अक्सर ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, क्योंकि कई मामलों में इसके शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते, लेकिन समय पर नियंत्रण न होने पर यह हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी संबंधी समस्याओं और अन्य गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। इसी कारण नियमित जांच और दीर्घकालिक मॉनिटरिंग बेहद जरूरी मानी जाती है। निश्चित समय और समर्पित चिकित्सा व्यवस्था के कारण यह क्लिनिक डॉक्टरों और मरीजों दोनों के लिए बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा। इससे न केवल समय पर निदान और उपचार संभव होगा, बल्कि मरीजों के फॉलोअप और दीर्घकालिक स्वास्थ्य प्रबंधन को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। हमारा उद्देश्य केवल दवा देना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बीमारी की गंभीरता समझाते हुए दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए प्रेरित करना है। समर्पित हाइपरटेंशन क्लिनिक के माध्यम से हम मरीजों को समय पर पहचान, नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर उपचार परिणाम उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेंगे।”
इस दौरान यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की कंसल्टेंट मेडिसिन डॉ. सुहानी कयाल ने जानकारी दी, “यह पहल इंदौर में अपनी तरह की एक विशेष और व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवा है, जिसका उद्देश्य हाइपरटेंशन मरीजों को एक तय समय और समर्पित प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है। अक्सर मरीजों को सामान्य ओपीडी में लंबा इंतजार करना पड़ता है या नियमित फॉलोअप में कठिनाई आती है। ऐसे में यह समर्पित क्लिनिक मरीजों को अधिक संगठित और केंद्रित चिकित्सा सुविधा प्रदान करेगा। यह हाइपरटेंशन क्लिनिक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगा, जिसका समय दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान केवल हाई ब्लड प्रेशर से संबंधित मरीजों की जांच, परामर्श, जोखिम मूल्यांकन, दवाओं की समीक्षा और उपचार प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही मरीजों को जीवनशैली में सुधार, खानपान, शारीरिक गतिविधि और नियमित स्वास्थ्य निगरानी को लेकर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि समय पर जांच, चिकित्सकीय सलाह और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हाइपरटेंशन को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है और इससे होने वाली गंभीर जटिलताओं के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।


