- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
पीएनबी ने वित्त वर्ष 2026 में जुटाई गई हरित जमा में 54.69% की वृद्धि दर्ज की
नई दिल्ली, 29 जून 2026: भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रीन डिपॉजिट (हरित जमा) के जरिए ₹609.96 करोड़ जुटाए हैं। यह वित्तीय वर्ष 2024-25 के ₹394.31 करोड़ से 54.69% की भारी वृद्धि है, जो बैंक के सतत वित्तपोषण एजेंडे में बढ़ती तेजी को दर्शाता है।
बैंक की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, ग्रीन डिपॉजिट के माध्यम से जुटाए गए अधिकांश फंड का उपयोग नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन की परियोजनाओं के लिए किया गया। यह पर्यावरण के अनुकूल सतत विकास और भारत के जलवायु लक्ष्यों का समर्थन करने के प्रति पीएनबी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बैंक का मजबूत और बढ़ता हुआ ग्रीन डिपॉजिट पोर्टफोलियो पीएनबी पर ग्राहकों के भरोसे और जिम्मेदार निवेश के प्रति उनकी बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बैंक इन फंडों को ऐसी परियोजनाओं की ओर लगाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो पर्यावरण पर सार्थक प्रभाव डालती हैं, जैसे-जैसे भारत अपने सतत विकास के लक्ष्यों की ओर अग्रसर हो रहा है, पीएनबी का उद्देश्य अपने ग्रीन फाइनेंस पोर्टफोलियो को और सुदृढ़ करना और देश को एक अधिक पर्यावरण-अनुकूल एवं सशक्त भविष्य की ओर ले जाने में सहयोग प्रदान करना है।


