- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
ओप्पो इंडिया ने रेनो16 सीरीज पेश की
आज ओप्पो इंडिया ने अपनी रेनो16 सीरीज लॉन्च की। इस सीरीज में भारत के पहले होलोवर्स 3डी डिजाईन, 50एमपी के मेन और 3.5एक्स टेलीफोटो लेंस वाले एआई पोर्ट्रेट कैमरा, नैचुरल टोन इमेजिंग और ऑल-फोकल-लेंथ 4के 60एफ़पीएस एचडीआर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दो स्मार्टफोन रेनो16 और रेनो16सी पेश किए गए हैं।
ये स्मार्टफोन युवाओं के लिए बनाए गए हैं। रेनो16 सीरीज केवल एक कम्युनिकेशन डिवाईस नहीं, बल्कि कैमरा और क्रिएटिव स्टूडियो के साथ प्रोडक्टिविटी कंपेनियन और पर्सनल असिस्टैंट भी है। रेनो16 सीरीज में जहाँ शानदार कंटेंट के लिए एआई रीमिक्स कोलाज, पॉप कैम और पॉपआउट 2.0 जैसे एआई पॉवर्ड टूल हैं, वहीं लेटेस्ट कलरओएस16 की मदद से बहुत ही इंटैलिजेंट अनुभव भी मिलता है। इसलिए रेनो16 सीरीज के साथ यूजर आसानी से क्रिएट, कनेक्ट और एक्सप्रेस करने में समर्थ बनते हैं।
गोल्डी पटनायक, हेड, पीआर एंड कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन केवल एक डिवाईस नहीं है, बल्कि उनकी क्रिएटिविटी दिखाने और कहानियों एवं व्यक्तित्व को कैप्चर करने के लिए हमेशा उनके साथ रहने वाला कंपेनियन भी है। रेनो सीरीज हमेशा से ट्रेंडसेटिंग डिजाईन के साथ बेहतरीन इनोवेशन पेश करती आई है। यह सीरीज वैसे ही आगे बढ़ी है, जैसे युवा क्रिएट और कनेक्ट करते हैं। रेनो16 सीरीज के साथ हम अब तक का सबसे एक्सप्रेसिव डिजाईन लेकर आए हैं। इसमें अभी तक का सबसे इंटैलिजेंट कैमरा अनुभव और एआई दिया गया है, जो बैकग्राउंड में काम करते हुए हर क्रिएटिविटी को आसान बना देता है। रेनो16 सीरीज में हर इनोवेशन को सोच समझकर यूजर्स के लिए विकसित किया गया है। यह सीरीज उन्हें महत्वपूर्ण क्षणों को कैप्चर करने, खुद को एक्सप्रेस करने और प्रीमियम अनुभवों का आनंद लेने में समर्थ बनाती है।
भारत का पहला होलोवर्स 3डी डिजाईन : रेनो की हर जनरेशन एक नए डिजाईन के साथ आती है। रेनो16 में इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब तक का सबसे बोल्ड एक्सप्रेशन दिया गया है। यह कॉस्मोस की सुंदरता और रहस्य से प्रेरित है। रेनो16 सीरीज के साथ भारत में पहला होलोवर्स 3डी डिजाईन पेश किया गया है, जो ओप्पो की एक्सक्लुसिव होलोवर्स 3डी टेक्नोलॉजी से बना है। इसमें ऑल-न्यू 3डी पॉप प्लैनेट डिजाईन है, जो एक ऐसा स्मार्टफोन बनाता है, जो हर एंगल से खास है
3डी पॉप प्लैनेट डिजाईन केवल स्टैरी व्हाईट वैरिएंट में उपलब्ध है। यह एक आकर्षक नैकेड-आई 3डी इफेक्ट पैदा करता है, जिससे ऐसा महसूस होता है कि फोन की सतह के नीचे अंतरिक्ष के प्लैनेट फ्लोट कर रहे हैं। यह डिजाईन प्रेसिजन-इंजीनियर्ड ड्युअल-लेयर ऑप्टिकल स्ट्रक्चर और लाखों माईक्रो लेंस से बना है। जैसे ही प्रकाश और जगह को बदला जाता है, इस डिजाईन में हर दिशा से गहराई और मूवमेंट उभरकर आते हैं। इस सिग्नेचर लुक के साथ ओप्पो का फ्लोटिंग 3डी ग्लिटर फिनिश और डायनामिक स्टेलर रिंग भी है, जो कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर चमक और डेप्थ उत्पन्न करता है, जिससे इसे एक खास विज्युअल पहचान मिलती है। ये स्मार्टफोन वन-पीस कोल्ड-स्कल्पटेड डिजाईन से बनाए गए हैं। रेनो16 और रेनो16सी स्टैरी व्हाईट, ट्वाईलाईट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल रंगों में उपलब्ध होंगे, जो हाथों में प्रीमियम लुक के साथ आपके व्यक्तित्व और अभिव्यक्ति को बेहतर बनाएंगे।


